{"_id":"64a3057cf492c38b070625f2","slug":"senco-gold-ipo-ready-for-listing-ceo-says-it-will-open-on-tuesday-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"SENCO Gold: लिस्टिंग के लिए तैयार है सेनको गोल्ड का आईपीओ, सीईओ बोले- मंगलवार को होगी ओपनिंग","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
SENCO Gold: लिस्टिंग के लिए तैयार है सेनको गोल्ड का आईपीओ, सीईओ बोले- मंगलवार को होगी ओपनिंग
Mon, 03 Jul 2023 10:59 PM IST
कुमार विवेक
एन. अर्जुन, कोलकाता
एन. अर्जुन, कोलकाता
Published by: कुमार विवेक
Updated Mon, 03 Jul 2023 10:59 PM IST
सार
SENCO Gold: सेनको के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीइओ) सुवांकर सेन ने सोमवार को यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कंपनी का आइपीओ चार जुलाई को खुलकर छह जुलाई को बंद होगा।
विज्ञापन
सेनको गोल्ड के अधिकारी।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेनको गोल्ड स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग की तैयारी में है। कंपनी का आईपीओ चार जुलाई को निवेशकों के आवेदन करने के लिए खुलेगा और 6 जुलाई तक निवेशक आईपीओ में आवेदन कर सकेंगे। कंपनी ने 301 -317 रुपये प्रति शेयर आईपीओ का प्राइस बैंड तय किया है। प्राइस बैंड के अपर लेवल के हिसाब से कंपनी को 2460 करोड़ रुपये का वैल्यूएशन मिल रहा है। खुदरा आभूषण कंपनी सेनको गोल्ड लिमिटेड के 10 रुपये के अंकित मूल्य के इक्विटी शेयरों की कुल 405 करोड़ रुपये का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आइपीओ) मंगलवार को खुलेगा।
विज्ञापन
सेनको के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीइओ) सुवांकर सेन ने सोमवार को यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कंपनी का आइपीओ चार जुलाई को खुलकर छह जुलाई को बंद होगा। सेनको के आइपीओ के तहत 270 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा कंपनी की शेयरधारक सैफ पार्टनर्स इंडिया-4 लिमिटेड 135 करोड़ रुपए की बिक्री पेशकश (ओएफएस) भी लाएगी।
विज्ञापन
सेन ने कहा, अभी सैफ पार्टनर्स की खुदरा आभूषण श्रृंखला में 19.23 प्रतिशत हिस्सेदारी है। कंपनी आइपीओ के जरिये अपनी आठ-नौ प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेगी। उन्होंने कहा कि कंपनी नए निर्गम के जरिये जुटाई जाने वाली 270 करोड़ रुपए की राशि में से 196 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कार्यशील पूंजी की जरूरत पूरा करने में करेगी। शेष रकम का इस्तेमाल अन्य सामान्य कंपनी कामकाज के लिए किया जाएगा। कंपनी के 13 राज्यों में 140 शोरूम हैं। इनमें से 63 प्रतिशत शोरूम बंगाल में हैं।
विज्ञापन