फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   SEBI failed to recover outstanding amount of Rs 76293 crore this increased by four percent in a year

SEBI: 76 हजार 293 करोड़ की बकाया वसूली में सेबी नाकाम; पिछले साल की तुलना में चार फीसदी बढ़ी रकम

Tue, 20 Aug 2024 06:24 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 20 Aug 2024 06:24 AM IST
सार

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने 2023-24 की अपनी सालाना रिपोर्ट में कहा, 31 मार्च, 2024 तक वसूली में मुश्किल (डीटीआर) के रूप में 807 मामलों की पहचान की गई है। इन पर 76,293 करोड़ बकाया है। 2023 में 73,287 करोड़ के 692 मामलों की पहचान की गई थी। 

विज्ञापन
SEBI failed to recover outstanding amount of Rs 76293 crore this increased by four percent in a year
SEBI - फोटो : ANI

विस्तार

पूंजी बाजार नियामक सेबी विभिन्न प्रयासों के बावजूद 76,293 करोड़ की बकाया राशि को वसूलने में नाकाम रहा है। यह रकम पिछले साल की तुलना में चार फीसदी बढ़ गई है। 

विज्ञापन


भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने 2023-24 की अपनी सालाना रिपोर्ट में कहा, 31 मार्च, 2024 तक वसूली में मुश्किल (डीटीआर) के रूप में 807 मामलों की पहचान की गई है। इन पर 76,293 करोड़ बकाया है। 2023 में 73,287 करोड़ के 692 मामलों की पहचान की गई थी। इन 807 मामलों में 36 राज्य की अदालतों, एनसीएलटी व एनसीएलएटी में चल रही कार्यवाही के कारण लंबित हैं। इन मामलों 12,199 करोड़ की राशि शामिल हैं। इसके अलावा, 60 मामले कोर्ट की ओर से गठित समितियों के समक्ष हैं, जिनमें 59,970 करोड़ शामिल हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सभी उपायों के बावजूद नहीं मिल पाई सफलता
सेबी का कहना है कि बकाया राशि की वसूली कठिन है। यह ऐसी राशि है, जिनकी वसूली सुधार के सभी उपायों को लागू करने के बाद भी नहीं हो पाई है। नियामक ने सालाना रिपोर्ट में कहा, डीटीआर बकाया को अलग करना पूरी तरह से एक प्रशासनिक कार्य है। यह अधिकारियों को डीटीआर के रूप में अलग की गई राशि की वसूलने से नहीं रोकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed