फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Russian businessman gets 9 years in US prison for hack-and-trade scheme

America: क्रेमलिन के करीबी रूसी कारोबारी को नौ साल कारावास की सजा, शेयर बाजार में धोखाधड़ी करने का है आरोप

Thu, 07 Sep 2023 10:42 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 07 Sep 2023 10:42 PM IST
सार

America: रूसी सरकार के लिए उच्चतम स्तर पर काम करने वाली मॉस्को स्थित सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी के संचालनकर्ता व्लादिस्लाव क्लाइशिन को बोस्टन की संघीय अदालत ने दो सप्ताह की सुनवाई के बाद फरवरी में "केबल और प्रतिभूति धोखाधड़ी" से जुड़ेआरोपों में दोषी ठहराया था।

विज्ञापन
Russian businessman gets 9 years in US prison for hack-and-trade scheme
व्लादिस्लाव क्लाइशिन - फोटो : Social Media

विस्तार

अमेरिका के बोस्टन में क्रेमलिन के करीबी रूसी कारोबारी को नौ साल कारावास की सजा सुनाई गई। करीब 10 करोड़ अमेरिकी डॉलर की शेयर बाजार धोखाधड़ी मामले में गुरुवार को यह सजा सुनाई गई। रूसी कारोबारी पर आरोप है कि उसने यह धोखाधड़ी अमेरिकी कंप्यूटर नेटवर्क को हैक कर प्राप्त की गई कंपनी की गुप्त सूचना के आधार पर की थी।

विज्ञापन


रूसी सरकार के लिए उच्चतम स्तर पर काम करने वाली मॉस्को स्थित सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी के संचालनकर्ता व्लादिस्लाव क्लाइशिन को बोस्टन की संघीय अदालत ने दो सप्ताह की सुनवाई के बाद फरवरी में "केबल और प्रतिभूति धोखाधड़ी" से जुड़ेआरोपों में दोषी ठहराया था।
विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक उसने अपराध को अंजाम देने में व्यक्तिगत रूप से 3.3 करोड़ अमेरिकी डॉलर से अधिक की रकम खर्च की और माइक्रोसॉफ्ट और टेस्ला सहित सैकड़ों कंपनियों के आय-व्यय संबंधी जानकारी चुराने के लिए कंप्यूटर प्रणाली में सेंधमारी की। वहां से प्राप्त अंदरुनी सूचना का इस्तेमाल मुनाफे का व्यापार करने के लिए किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्लाइशिन (42) को 2021 में अमेरिका प्रत्यर्पित किया गया और तब से वह कारागार में है। उसे स्विट्जरलैंड में एक निजी विमान से पहुंचने पर गिरफ्तार किया गया था। सजा पूरी होने के बाद उसे रूस निर्वासित किए जाने की उम्मीद है।


क्लाइशिन को जब अदालत में पेश किया गया तब उसके हाथ में हथकड़ी थी। वह अपने वकीलों के साथ एक मेज पर बैठा और हेडफ़ोन के माध्यम से एक दुभाषिया की बात सुन रहा था क्योंकि वकील सजा पर बहस कर रहे थे। अपने वकील की सलाह पर, उसने सजा सुनाने से पहले न्यायाधीश के समक्ष अपना पक्ष रखने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed