फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Reliance acquires 21 pc stake in Wavetech Helium for USD 12 mn

Reliance Deal: रिलायंस ने अमेरिकी कंपनी वेवटेक हीलियम में 21 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी, 1.2 करोड़ डॉलर में सौदा

Thu, 28 Nov 2024 05:57 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 28 Nov 2024 05:57 PM IST
सार

Reliance-Wavetech Helium Deal: रिलायंस ने शेयर बाजार को बताया कि उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी रिलायंस फाइनेंस एंड इन्वेस्टमेंट ने 27 नवंबर, 2024 को वेवटेक हीलियम (डब्ल्यूएचआई) के साथ स्टॉक खरीद समझौता किया है। कंपनी ने 1.2 करोड़ डॉलर के कुल मूल्य पर डब्ल्यूएचआई की 21 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी है। इस सौदे के बारे में कंपनी ने और क्या बताया, आइए जानें।

विज्ञापन
Reliance acquires 21 pc stake in Wavetech Helium for USD 12 mn
रिलायंस - फोटो : Social Media

विस्तार

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने गुरुवार को कहा कि उसने अमेरिकी हीलियम गैस अन्वेषण व उत्पादन कंपनी वेवटेक हीलियम इंक में 12 मिलियन अमेरिकी डॉलर में 21 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल कर ली है।

विज्ञापन


कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को दी गई सूचना में कहा, "कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी रिलायंस फाइनेंस एंड इन्वेस्टमेंट यूएसए एलएलसी ने 27 नवंबर, 2024 को वेवटेक हीलियम इंक (डब्ल्यूएचआई) के साथ स्टॉक खरीद समझौता किया है और 12 मिलियन अमेरिकी डॉलर के कुल मूल्य पर डब्ल्यूएचआई की 21 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी है।"
विज्ञापन


डब्ल्यूएचआई को 2 जुलाई, 2021 को अमेरिका में स्थापित किया गया था और 2024 में इसका वाणिज्यिक परिचालन शुरू हुआ। डब्ल्यूएचआई एक अमेरिकी हीलियम गैस अन्वेषण और उत्पादन कंपनी है जो भूमिगत भंडारों से हीलियम गैस का उत्पादन करने के लिए संपत्तियों के अधिग्रहण, अन्वेषण और विकास का काम करती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हीलियम का उपयोग चिकित्सा अनुप्रयोगों, वैज्ञानिक अनुसंधान, एयरोस्पेस और वैमानिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स और फाइबर ऑप्टिक्स में किया जाता है। एआई और डेटा सेंटर में अपेक्षित वृद्धि को देखते हुए, सेमीकंडक्टर निर्माण के लिए हीलियम की मांग बढ़ने की उम्मीद है। 


स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने कहा, "यह अधिग्रहण कंपनी की निम्न कार्बन समाधानों में अन्वेषण और उत्पादन कारोबार का विस्तार करने की रणनीति का हिस्सा है।" कंपनी के अनुसार इस सौदे के लिए किसी सरकारी या नियामकीय अनुमोदन की आवश्यकता नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed