फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Read this report about investing in the value theme of mutual funds

म्यूचुअल फंड: बाजार में उठापटक का दौर जारी रहेगा, वैल्यू थीम का करें चुनाव

Mon, 09 May 2022 04:55 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 09 May 2022 04:55 AM IST
सार

शेयर बाजार में इस साल की शुरुआत से ही उतार-चढ़ाव जारी है। अप्रैल से मई के एक महीने का बाजार का रुझान देखें तो 14 दिन गिरावट रही है और सात दिन इसमें बढ़त रही है। ऐसे में म्यूचुअल फंड की वैल्यू थीम में निवेश का गणित बताती अजीत सिंह की रिपोर्ट-

विज्ञापन
Read this report about investing in the value theme of mutual funds
म्यूचुअल फंड - फोटो : Istock

विस्तार

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड के मुख्य निवेश अधिकारी (सीआईओ) एस. नरेन कहते हैं कि म्यूचुअल फंड की वैल्यू थीम एक बेहतरीन थीम है। इसके रिटर्न काफी अच्छे होते हैं।

विज्ञापन


हालांकि सितंबर, 2020 तक इस थीम में कोई दम नहीं था और यही हाल 1988-89 और 207-08 के दौरान भी था। पर जैसे-जैसे महामराी का प्रकोप कम हुआ, वैल्यू की थीम एक फोकस में आ गया।
विज्ञापन


ऐसे समय में, जब ब्याज दरें बढ़नी शुरू हो गई हैं और दुनिया के 21 देशों ने ऐसा कदम उठाया है, और तेल की कीमतें उच्च स्तर के आस-पास स्थिर हो रही हैं, ऐसे में मेटल, एनर्जी और कोयले जैसे कई आवश्यक उद्योगों में निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ती दिखाई दे रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अतीत में आकर्षक नहीं लग रहे थे कुछ सेक्टर
नरेन कहते हैं कि यह कुछ ऐसे सेक्टर चल रहे हैं, जो अतीत में निवेशकों को आकर्षक नहीं लग रहे थे, और बाजार की तेजी का फायदा उठाने में नाकाम थे। इसलिए सस्ते मूल्यांकन पर ये उपलब्ध थे। जैसे-जैसे अर्थव्यवस्था अपनी रिकवरी की राहत पर आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे यह उम्मीद की जा रही है कि वैल्यू फंड अपनी दमदार वापसी करेंगे। 

बाजार की तेजी में अच्छा प्रदर्शन
जब भी बाजार अच्छा प्रदर्शन करता है तो वैल्यू फंड और भी अच्छा करता है, क्योंकि वह उन सेक्टर्स पर ज्यादा फोकस करते हैं, जिन पर सभी का ध्यान नहीं होता है। लंबी अवधि में जिन लोगों को लक्ष्य हासिल करना होता है, उनके लिये एक एक बेहतरीन थीम हो सकता है। 

अच्छे वैल्यू फंड का पता कैसे करें
किसी भी सही वैल्यू फंड का आंकलन करना हो तो निवेशकों को चाहिए कि वह बाजार में आई हालिया उठापटक के दौरान उसके प्रदर्शन को देखे और पता करे कि इसने कैसा काम किया है। जानकारों का मानना है कि  कोरोना के समय में वैल्यू की थीम एक बेहतर थीम बनकर उभरी है। ऐसे माहौल में जब ब्याज दरें ऊपर जा रही हैं तो यह और भी बेहतर फंड बन सकता है। 

बेहतर प्रदर्शन करने वाले तीन फंड
वैल्यू रिसर्च के आंकड़े बताते हैं कि अच्छा रिटर्न देने वाले तीन फंडों में निप्पोन इंडिया, इन्वेस्को कांट्रा और आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल हैं। इन तीनों का 15 सालों का एक लंबा ट्रैक रिकॉर्ड है। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल के वैल्यू डिस्कवरी फंड ने एक साल में 27.98 फीसदी, 10 साल में 17.75 और 15 साल में 16.18 फीसदी चक्रवृद्धि दर से रिटर्न दिया है।

इस फंड में अगर किसी ने 18 साल पहले 10 लाख रुपये लगाए होंगे तो वह रकम अब ढाई करोड़ रुपये हो गई होगी। जबकि इसी अवधि में इसके  बेंचमार्क निफ्टी 500 वुैल्यू टोटल इंडेक्स रिटर्न (टीआरआई) में यह रकम केवल 1.3 करोड़ रुपये हुई है। यह एक ऐसा फंड है जो सबसे बड़ा वैल्यू फंड है और लगातार उन शेयरों की पहचान करने में सफल रहा है, जिनकी कीमतें उनके ऐतिहासिक प्रदर्शन से कम रही हैं।

निप्पोन इंडिया के वैल्यू फंड ने एक साल में 24.19, 10 साल में 15.82 और 15 साल में 14.57 फीसदी का फायदा दिया है। जबकि इन्वेस्को कांट्रा फंड ने एक साल में 17.21, 10 साल में 17.22 और 15 साल में 14.11 फीसदी का रिटर्न दिया है। इससे पता चलता है कि वैल्यू फंड निवेशकों की संपत्ति निर्माण में प्रमुख भूमिका निभाता है। 

 

कोट- निकट समय में बाजार कैसा व्यवहार करेगा, यह अनुमान लगाना काफी मुश्किल है। अभी बाजार का उठापटक लंबे समय के लिए एक अच्छा निवेश का अवसर लेकर आया है। निवेशकों को ऐसे माहौल मे एसआईपी-एसटीपी का रास्ता अपनाना चाहिए। - डीडी शर्मा, एमडी, एमएफ किंग


वैल्यू फंड का रिटर्न (फीसदी में)

नाम                                1 साल                        10 साल                      15 साल
आईप्रू वैल्यू                       27.98                         17.75                         16.18
निप्पोन वैल्यू                     24.19                         15.82                          14.57
इन्वेस्को कांट्रा                   17.21                         17.22                          14.11

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed