फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   : Ratan Tata News: When Ratan Tata Offered To Fly Plane For Sick Employee

Ratan Tata: …जब कर्मचारी की जान बचाने के लिए विमान उड़ाने के लिए तैयार हो गए रतन टाटा, जाने क्या है मामला?

Wed, 04 Jan 2023 06:10 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Wed, 04 Jan 2023 06:10 PM IST
सार

Ratan Tata: अगस्त 2004 में पुणे में टाटा मोटर्स के प्रबंध निदेशक प्रकाश एम तेलंग की तबीयत अचानक बिगड़ गई। डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत मुंबई एयरलिफ्ट करने की सलाह दी, पर रविवार का दिन होने के कारण डॉक्टर एयर एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं कर पा रहे थे। जब इस बारे में पुणे में ही मौजूद रतन टाटा को बताया गया तो वह कंपनी का प्लेन उड़ाने के के लिए तैयार हो गए।

विज्ञापन
: Ratan Tata News: When Ratan Tata Offered To Fly Plane For Sick Employee
Ratan Tata Jet - फोटो : facebook/Suryakant Sadhu

विस्तार

हाल ही में 85 वां जन्मदिन मनाने वाले दिग्गज कारोबारी रतन टाटा अपनी सादगी के लिए रिटायरमेंट के बाद भी चर्चा में रहते हैं। रतन टाटा वर्ष 1991 में टाटा ग्रुप का चेयरमैन बनने के बाद वर्ष 2012 तक इस पद पर बने रहे। उनकी अगुवाई में टाटा समूह ने नई ऊंचाईयों को छुआ। रतन टाटा को लोग सिर्फ एक अच्छे उद्योगपति के तौर पर ही नहीं जानते बल्कि उनकी पहचान एक सौम्य और संवेदनशील इंसान की भी रही है। अपने उदारतापूर्ण व्यवहार के कारण टाटा समूह के कर्मचारियों के लिए भी वे बहुत खास थे। आइए जानते हैं रतन टाटा की उदारता से जुड़ा वह किस्सा जब कंपनी के एक कर्मचारी की जान बचाने के लिए वे खुद एक पायलट के तौर पर विमान उड़ाने के लिए तैयार हो गए। बता दें कि रतन टाटा दिग्गज कारोबारी होने के साथ-साथ लाइसेंसधारी पायलट भी हैं।

विज्ञापन


दरअसल, अगस्त 2004 में पुणे में टाटा मोटर्स के प्रबंध निदेशक प्रकाश एम तेलंग की तबीयत अचानक बिगड़ गई। डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत मुंबई एयरलिफ्ट करने की सलाह दी, पर रविवार का दिन होने के कारण डॉक्टर एयर एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं कर पा रहे थे। जब इस बारे में पुणे में ही मौजूद रतन टाटा को बताया गया तो वह कंपनी का प्लेन उड़ाने के के लिए तैयार हो गए। हालांकि उसी दौरान एयर एंबुलेंस का प्रबंध हो गया और प्रकाश को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचाया गया। रतन टाटा की इस दरियादिली की कहानी ग्रुप के तत्कालीन कर्मचारियों ने ने ही लोगों को बताई। बता दें टाटा मोटर्स के तत्कालीन एमडी प्रकाश एम तेलंग ग्रुप में 50 साल तक अपनी सेवाएं देने के बाद वर्ष 2012 में रिटायर हुए। इसी साल रतन टाटा ने भी रिटायरमेंट लिया था।

विज्ञापन

# रतन टाटा को फाइटर प्लेन उड़ाने का भी अनुभव 

रतन टाटा एक ट्रेंड लाइसेंसधाारी पायलट हैं। उनके पास पास एक दसॉ फाल्कन 2000 प्राइवेट जेट भी है, जिसकी कीमत करीब 150 करोड़ रुपये है। उन्हें फाइटर प्लेन उड़ाने का भी अनुभव है।वर्ष 2011 में रतन टाटा ने बेंगलुरु एयरशो में बोइंग के F-18 सुपर हॉर्नोट विमान में उड़ान भरी थी। इस की तस्वीर उन्होंने 28 फरवरी, 2019 को अपने 82वें जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया पर साझा किया था। रतन टाटा ने टाटा वर्ष 2007 में अमेरिकी लड़ाकू विमाना एफ-16 में भी उड़ान भरी थी। उस समय उनकी उम्र 69 साल थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed