फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Prime Minister Narendra Modi to hold meeting with global funds for investment in big projects

निवेश जुटाने के लिए जल्द ही 15 वैश्विक कोषों के साथ बैठक करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Thu, 22 Oct 2020 11:36 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 22 Oct 2020 11:36 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi to hold meeting with global funds for investment in big projects
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई

देश की ढांचागत परियोजनाओं में दीर्घकालिक पूंजी निवेश आकर्षित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही दुनिया के 15 सबसे बड़े कोषों के साथ बैठक करेंगे। आर्थिक मामलों के सचिव तरुण बजाज ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कई वैश्विक कोष हैं जो ढांचागत क्षेत्र की अच्छी परियोजनाओं में निवेश करना चाहते हैं। इसके लिए वह सरकार के संपर्क में हैं। 

विज्ञापन


वित्तपोषण एजेंसियों ने भी जताई रुचि 
ये कोष ऊंचे रिटर्न की इच्छा नहीं रखते बल्कि उन्हें अपने निवेश पर दीर्घकाल तक टिका रहने वाला रिटर्न चाहिए। बजाज ने कहा कि प्रधानमंत्री खुद दुनिया भर के 15 प्रमुख कोषों के साथ बैठक करने वाले हैं। उनके साथ विचार विमर्श होगा और उनके विचार सुने जाएंगे। इसके अलावा बहुपक्षीय और द्विपक्षीय वित्तपोषण एजेंसियों ने भी सरकारी क्षेत्र में रुचि जताई है। 
विज्ञापन


111 लाख करोड़ के निवेश का अनुमान
देश में विभिन्न ढांचागत परियोजनाओं का विस्तार करने और रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए एक सरकारी कार्यबल ने पांच साल की अवधि में ऐसी परियोजनाओं में कुल मिलाकर 111 लाख करोड़ रुपये के निवेश का अनुमान लगाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


7,000 परियोजनाओं की हुई पहचान
कार्यबल ने वर्ष 2019 से लेकर 2025 तक के लिए अपनी अंतिम रिपोर्ट सौंप दी है, जिसमें 7,000 परियोजनाओं की पहचान की गई है। इस कार्यबल का गठन प्रधानमंत्री के 2019 में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्र के नाम दिए गए संबोधन के बाद किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed