{"_id":"5e87061d8ebc3e768258b9d1","slug":"online-fitness-business-increased-during-lockdown","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैसे अचानक बढ़ गया है ऑनलाइन फिटनेस का कारोबार?","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
कैसे अचानक बढ़ गया है ऑनलाइन फिटनेस का कारोबार?
Fri, 03 Apr 2020 03:17 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Fri, 03 Apr 2020 03:17 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के खतरे को रोकने के लिए भारत में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन किया गया है। वैसे तो इस लॉकडाउन से लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है लेकिन इस खतरनाक वायरस से बचाव के लिए इससे बेहतर विकल्प भी कुछ नहीं है। 21 दिनों के लॉकडाउन की वजह से लोगों के लिए अपना समय काटना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में कई लोग मोबाइल या टीवी में ही सारा समय बिता रहे हैं।
विज्ञापन
लेकिन मोबाइल और टीवी के अतिरिक्त कुछ ऐसी भी चीजें हैं, जिन्हें करने से लॉकडाउन के दौरान लोग बोरियत महसूस नहीं कर रहे। लोग घर पर ही यूट्यूब या किसी और तरीके से अपनी सेहत का ध्यान रख रहे हैं। घर का पौष्टिक खाना खा रहे हैं। इसी सब की वजह से देश में ऑनलाइन फिटनेस कारोबार बढ़ गया है। अंतरराष्ट्रीय हेल्थ, रैकेट एंड स्पोर्ट्स क्लब एसोसिएशन के अनुसार, फिटनेस इंडस्ट्री, जो साल 2018 में 95 अरब डॉलर की थी, काफी बढ़ गई है।
विज्ञापन
ऑलनाइन कक्षाएं ले रहे हैं लोग
घरों में रहने के कारण लोगों का रुटीन पूरी तरह से बदल गया है। पहले जहां लोग सुबह या शाम में जिम जाया करते थे, वे अब घर पर ही रोजाना सुबह उठ कर एक्सरसाइज या योग कर रहे हैं। इसके लिए वे ऑनलाइन कक्षाएं भी ले रहे हैं। जिम ट्रेनर और योगा एक्सपर्ट लोगों को ऑनलाइन ही व्यायाम करवा रहे हैं। साथ ही यूट्यूब पर भी व्यायाम की वीडियो देखकर अपनी सेहत अच्छी कर रहे हैं।
विज्ञापन
सिर्फ योगा और व्यायाम ही नहीं, लोग मेडिटेशन कर भी स्वस्थ्य रहने का प्रायास कर रहे हैं। इसके लिए भी उन्होंने ट्रेनर रखे हैं। पिछले कुछ समय से लोग फिट रहने के लिए ज्यादा व्यायाम, योगा और मेडिटेशन कर रहे थे। यानी फिटनेस कारोबार बढ़ रहा था। अब लॉकडाउन के चलते जब लोग जिम नहीं जा पा रहे हैं, तो ऑनलाइन फिटनेस कारोबार काफी बढ़ गया है।
व्यायाम के अतिरिक्त लोग लॉकडाउन में पहले से ज्यादा पौष्टिक खाना भी खाने लग गए हैं। पहले काम के लिए लोग हर रोज घर से निकलते थे तो बाहर से कुछ ना कुछ खा ही लेगे थे। लेकिन अब चूंकि सभी दुकानें बंद हैं, तो लोग घर पर ही पौष्टिक खाना बनाकर खा रहे हैं। इससे उनकी सेहत और अच्छी हो रही है। कम तेल वाला खाना और पोषण से भरपूर खाना बनान के लिए लोग ऑनलाइन इसकी विधि सर्च कर रहे हैं। साथ ही डायटिशियन से भी सलाह ले रहे हैं।