{"_id":"58487de24f1c1b104f449806","slug":"now-pay-without-internet-via-paytm","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब बिना इंटरनेट के भी पेटीएम से भुगतान","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी ","slug":"business-diary"}}
अब बिना इंटरनेट के भी पेटीएम से भुगतान
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 08 Dec 2016 02:53 AM IST
विज्ञापन
पेटीएम से भरें बिजली का बिल
डिजिटल भुगतान प्लेटफॉर्म पेटीएम ने बुधवार को एक टोल फ्री नंबर की घोषणा की। इस नंबर के जरिए ग्राहक और व्यापारी बिना इंटरनेट के तत्काल रूप से लेन-देन कर सकेंगे।
विज्ञापन
साथ ही मोबाइल फोन भी रिचार्ज कर सकेंगे। कंपनी ने कहा कि इसके लिए उन्हें केवल पेटीएम के साथ अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर कराना होगा और चार अंकों वाला एक पेटीएम पिन बनाना होगा।
विज्ञापन
इसके बाद यूजर्स प्राप्तकर्ता का मोबाइल नंबर, राशि और अपना पेटीएम पिन डाल सकते हैं और उसके बाद उनके वॉलेट से दूसरे पेटीएम वॉलेट में पैसे ट्रांसफर हो जाएंगे।
विज्ञापन