फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Morgan Stanley report India left China behind in investment index of emerging markets

Report: उभरते बाजारों के निवेश इंडेक्स में भारत ने चीन को पीछे छोड़ा, आ सकता है 36000 करोड़ रुपये तक का निवेश

Sun, 08 Sep 2024 06:14 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 08 Sep 2024 06:14 AM IST
सार

मॉर्गन स्टेनली ने शनिवार को जारी रिपोर्ट में कहा, एमएससीआई इमर्जिंग मार्केट्स इंवेस्टेबल मार्केट इंडेक्स (एमएससीआई ईएम आईएमआई) में 24 उभरते बाजारों और 3,355 बड़ी, मझोली और छोटी कंपनियों के पूंजीगत के आंकड़ों के आधार पर यह सूचकांक तैयार किया गया।  यह कंपनियां निष्पक्ष तरीके से बाजार पूंजीकरण के लगभग 99 फीसदी क्षेत्र में विस्तारित हैं।

विज्ञापन
Morgan Stanley report India left China behind in investment index of emerging markets
भारतीय शेयर बाजार (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

उभरते बाजारों के निवेश इंडेक्स में भारत ने चीन को पीछे छोड़ दिया है। वैश्विक ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टेनली के अनुसार, एमएससीआई ईएम आईएमआई में सितंबर में भारत का भार 22.27 फीसदी रहा है, जबकि चीन का 21.58 फीसदी। इससे भारतीय बाजारों में 34,000 से 36,000 करोड़ रुपयों तक का निवेश आ सकता है। मॉर्गन स्टेनली ने शनिवार को जारी रिपोर्ट में कहा, एमएससीआई इमर्जिंग मार्केट्स इंवेस्टेबल मार्केट इंडेक्स (एमएससीआई ईएम आईएमआई) में 24 उभरते बाजारों और 3,355 बड़ी, मझोली और छोटी कंपनियों के पूंजीगत के आंकड़ों के आधार पर यह सूचकांक तैयार किया गया।  यह कंपनियां निष्पक्ष तरीके से बाजार पूंजीकरण के लगभग 99 फीसदी क्षेत्र में विस्तारित हैं।

विज्ञापन


मॉर्गन स्टेनली ने कहा, भारत के मामले में बुनियादी कारक निश्चित रूप से लागू होते हैं, किंतु उभरते बाजारों में भारत के मौजूदा हालात कहीं से भी चिंताजनक नहीं हैं। इस क्षेत्र में भारत शीर्ष पर अपनी वरीयता को बनाए हुए है। वह निवेश में एशिया प्रशांत क्षेत्र में दूसरी पसंद है। बाजार के जानकारों का कहना है कि देश की अर्थव्यवस्था बेहतर कर रही है। वित्तवर्ष 2024-25 में अप्रैल से जून तक प्रत्यक्ष विदेशी निवेश में 47 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। दूसरी ओर कच्चे तेल की कीमतें लगातार घट रही हैं और अब यह 73 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed