{"_id":"65b27a0a13910c82e10c5524","slug":"microsoft-lays-off-1-900-activision-blizzard-xbox-staff-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Microsoft Layoffs: माइक्रोसॉफ्ट के गेमिंग डिविजन में जाएगी 1900 लोगों की नौकरी, मीडिया रिपोर्ट्स में दावा","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Microsoft Layoffs: माइक्रोसॉफ्ट के गेमिंग डिविजन में जाएगी 1900 लोगों की नौकरी, मीडिया रिपोर्ट्स में दावा
Thu, 25 Jan 2024 08:41 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Thu, 25 Jan 2024 08:41 PM IST
सार
Microsoft Layoffs: माइक्रोसॉफ्ट इस सप्ताह एक्टिविज़न ब्लिज़ार्ड और एक्सबॉक्स में लगभग 1,900 लोगों की छंटनी कर रहा है। इस छंटनी में माइक्रोसॉफ्ट के गेमिंग डिवीजन के लगभग 8% कर्मचारी प्रभावित होंगे।
विज्ञापन
Microsoft Xbox
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
माइक्रोसॉफ्ट के गेमिंग डिवीजन के प्रमुख के एक आंतरिक ज्ञापन का हवाला देते हुए द वर्ज ने गुरुवार को कंपनी में छंटनी की खबर दी है। खबर के अनुसार माइक्रोसॉफ्ट इस सप्ताह एक्टिविज़न ब्लिज़ार्ड और एक्सबॉक्स में लगभग 1,900 लोगों की छंटनी कर रहा है। इस छंटनी में माइक्रोसॉफ्ट के गेमिंग डिवीजन के लगभग 8% कर्मचारी प्रभावित होंगे। इनमें से अधिकांश छंटनी हाल ही में अधिग्रहित वीडियोगेम पब्लिशर एक्टिविजन ब्लिजार्ड में होने वाली है। माइक्रोसॉफ्ट ने इस मामले में अब तक फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं की है।
विज्ञापन
तीन लाख करोड़ डॉलर के क्लब में शामिल होने वाली दूसरी कंपनी बनी माइक्रोसॉफ्ट
वहीं, दिग्गज टेक्नोलॉजी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट तीन लाख करोड़ डॉलर के क्लब में शामिल होने वाली दूसरी कंपनी बन गई है। एपल के बाद माइक्रोसॉफ्ट ने पहली बार इस आंकड़े को छुआ है। एपल के बाद माइक्रोसॉफ्ट के शेयर 1.31% बढ़कर 404 डॉलर पर पहुंच गए हैं। एपल के बाद माइक्रोसॉफ्ट के शेयर 1.31 प्रतिशत बढ़कर 404 डॉलर के भाव पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन