{"_id":"67e8c15602a7acb6840ebd0d","slug":"man-emotional-post-on-education-loan-how-he-drown-in-debt-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Education Loan: एजुकेशन लोन लेकर कर्ज में फंसा व्यक्ति, भावुक पोस्ट लिखकर मांगी मदद","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Education Loan: एजुकेशन लोन लेकर कर्ज में फंसा व्यक्ति, भावुक पोस्ट लिखकर मांगी मदद
Sun, 30 Mar 2025 10:03 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Sun, 30 Mar 2025 10:03 AM IST
सार
प्रतिभाशाली छात्रों के लिए अपना सपना पूरा करने में एजुकेशन लोन काफी मददगार साबित होते हैं, लेकिन अगर हालात आपके अनुकूल न हों तो ये एजुकेशन लोन गले की हड्डी भी बन सकते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसमें यूजर ने अपनी आपबीती सुनाते हुए भावुक पोस्ट किया है।
विज्ञापन
शिक्षा ऋण
- फोटो : फ्रीपिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक छात्र ने 40 लाख रुपये का एजुकेशन लोन लेकर अमेरिका में पढ़ाई की थी ताकि अपना भविष्य संवार सके, लेकिन भविष्य संवरने की बजाय वह और मुश्किलों में फंस गया है और ये एजुकेशन लोन उसके गले की हड्डी बन गया है। युवक ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा कर अपनी व्यथा सुनाई है और लोगों से मदद की गुहार लगाई है। दरअसल कर्ज लेकर पढ़ाई करने बाद युवक की काफी समय तक नौकरी नहीं लगी और आखिरकार उसे वापस लौटकर भारत आना पड़ा। अब उसे अपने बीमार माता-पिता की देखभाल भी करनी पड़ रही है और साथ ही कर्ज की किस्त भी चुकानी पड़ रही है।
यूजर ने सोशल मीडिया पर लिखा भावुक पोस्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक टेक फिलॉसफर नामक यूजर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडइट पर एक भावुक पोस्ट लिखा है। इस पोस्ट में युवक ने बताया कि साल 2022 में उसने अमेरिका में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए 40 लाख रुपये का लोन लिया था। उसके पिता का छोटा सा मैन्युफैक्चरिंग का व्यापार है। हालांकि माता-पिता ने बेटे का सपना पूरा करने के लिए अपना सबकुछ उसकी पढ़ाई में लगा दिया। उन्हें उम्मीद थी कि पढ़ाई के बाद बेटे की अमेरिका में नौकरी लग जाएगी और आसानी से कर्ज उतर जाएगा। हालांकि ऐसा नहीं हो सका और पढ़ाई के बाद भी युवक की अमेरिका में नौकरी नहीं लगी। करीब एक साल तक उसने नौकरी की तलाश की और इस दौरान अमेरिका में उसका पूरा खर्च भी उसके माता-पिता ने ही उठाया।
ये भी पढ़ें- MSME: एमएसएमई को 45 दिन में नहीं किया भुगतान तो बताना होगा देरी का कारण; केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना
विज्ञापन
यूजर ने लोगों से मांगी मदद
इस दौरान उसके पिता का बिजनेस भी ठप हो गया और वे बीमार हो गए। ऐसे में आखिरकार उसे भारत वापस लौटना पड़ा। यहां आकर उसे एक नौकरी मिली, जिसमें उसकी सैलरी 75 हजार रुपये महीना था, लेकिन 66 हजार रुपये उसकी बैंक किस्त थी। ऐसे में युवक के पास अपने खर्च और बचत के लिए सिर्फ नौ हजार रुपये ही बचते हैं। अब युवक ने सोशल मीडिया पर साझा पोस्ट में लोगों से मदद मांगी है और कहा है कि लोग उसे इस स्थिति से बाहर निकलने में मदद करें। कुछ यूजर्स ने युवक को सलाह भी दी हैं और उसे फ्रीलांस काम करने और अनुभव लेकर जल्द नौकरी बदलने की सलाह दी है ताकि उसकी सैलरी तेजी से बढ़ सके।
संबंधित वीडियो

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन