फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   know how to Check Adulteration In Vegetables easily at home by FSSAI

काम की खबर: रसोई तक पहुंची मिलावट? घर पर ऐसे करें असली और नकली फल-सब्जियों की पहचान

Sat, 04 Sep 2021 10:38 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Sat, 04 Sep 2021 10:38 AM IST
सार

मिलावटी पदार्थों में असली, नकली का फर्क करना देखने में कठिन होता है। भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने एक तरीका बताया है, जिससे सब्जियों में मिलावट का पता कर सकते हैं। 

विज्ञापन
know how to Check Adulteration In Vegetables easily at home by FSSAI
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

हरी सब्जियों का सेवन कितना फायदेमंद होता है, यह बात किसी से छुपी नहीं है। अक्सर सलाद के तौर पर कच्ची सब्जियों के सेवन की सलाह दी जाती है। मगर ज्यादा चमकदार और ताजा दिखाने के लिए सब्जियों को सिंथेटिक रंगों से रंगकर बाजार में बेचा जा रहा है, जो कि सेहत के खिलाफ काफी नुकसानदेह है। इसके सेवन से कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं।

विज्ञापन


इंजेक्शन से लेकर सिंथेटिक रंग का हो रहा इस्तेमाल
आज के समय में खाने पीने की हर चीज में मिलावट देखने को मिलती है। ज्यादातर लोगों ने अब तक शक्कर, दालों और दूध के बारे में सुना होगा, लेकिन सब्जियां और फल भी इससे अछूते नहीं हैं। बाजार में मिल रहीं मिलावटी सब्जी और फल लोगों के स्वास्थ पर बुरा असर डाल रहे हैं। कुछ व्यापारी सब्जियों को जल्दी पकने के लिए कीटनाशकों का इंजेक्शन लगाते हैं। कुछ सिंथेटिक रंग या मैलाकाइट का हरा और मोम का लेप मिलाते हैं। 
विज्ञापन


सब्जी ज्यादा ताजी हो तो भी रहें सतर्क
यदि सब्जियां ज्यादा चमकदार नजर आएं तो समझिए कुछ गड़बड़ है। दुकानदार सब्जियों में चमक लाने के लिए उसमें रंग व केमिकल मिलाते हैं। पानी में केमिकल मिलाया जाता है इर फिर सब्जियों को इसमें डुबाकर उन्हें ताजा रंग व चमक दी जाती है। रोजाना शरीर में पहुंचने वाले खाद्य पदार्थ सेहत पर सीधा प्रभाव डालते हैं। इनसे होने वाली बीमारी का पता भी काफी देर से चलता है। बच्चों के लिए तो मिलावटी खाद्य पदार्थ और भी नुकसानदायक हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे चेक करें मिलावट है या नहीं
मिलावटी पदार्थों में असली, नकली का फर्क करना देखने में कठिन होता है। ऐसे में भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने एक घरेलू और आसान उपाय बताया है, जिससे आप सब्जियों में मिलावट का पता कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले लिक्विड पैराफिन में भिगोया हुआ एक कॉटन का कपड़ा लें और इससे सब्जियों के ऊपरी हिस्से को रगड़ें। अगर सब्जी का हरा रंग कपड़े पर लग रहा है तो समझ लें कि सब्जी में मिलावट की गई है। वहीं अगर कपड़े का रंग नहीं बदला तो समझ लें कि सब्जी में मिलावट नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed