Share Market: सेंसेक्स और निफ्टी में टैरिफ के बाद हुए नुकसान की भरपाई, किन शेयरों की बेहतर चाल? यहां जानें
Share Market Action: तीन दिन की छुट्टी के बाद मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार के बेंचमार्क सूचकांक बंपर बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 1,577.63 (2.09%) अंक चढ़कर 76,734.89 के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी 509.91 (2.23%) अंक मजबूत होकर 23,338.45 के स्तर पर पहुंच गया। इस तरह, दोनों सूचकांक 2 अप्रैल की अपनी क्लोजिंग के बाद एक बड़ी गिरावट से पार पाने में सफल रहे हैं। बाजार में किन शेयरों में बेहतर चाल दिख रही है, आइए जानते हैं विस्तार से।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की ओर से जवाबी टैरिफ को 90 दिन टालने के बाद पूरी दुनिया के बाजार में रिकवरी दिखी। भारतीय बाजार भी इस तेजी से अछूता नहीं है। वैश्विक शेयरों में तेजी के बीच मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में भी मजबूत उछाल दिखा। घरेलू सूचकांक इस महीने की शुरुआत में जवाबी टैरिफ के एलान के बाद हुए नुकसान की भरपाई लगभग कर चुके हैं।
तीन दिन दिन की छुट्टी के बाद मंगलवार को बाजार में दिखा एक्शन
तीन दिन की छुट्टी के बाद मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार के बेंचमार्क सूचकांक बंपर बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 1,577.63 (2.09%) अंक चढ़कर 76,734.89 के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी 509.91 (2.23%) अंक मजबूत होकर 23,338.45 के स्तर पर पहुंच गया। इस तरह, दोनों सूचकांक 2 अप्रैल की अपनी क्लोजिंग के बाद एक बड़ी गिरावट से पार पाने में सफल रहे। इस तरह, सेंसेक्स और निफ्टी 2 अप्रैल की अपनी क्लोजिंग 76,617.44 और 23,332.35 अंक के स्तर (टैरिफ के एलान से पहले) को पारdj कर गया। इससे पहले सोमवार को भारतीय बाजार आंबेडकर जयंती के मौके पर बंद थे।
ये भी पढ़ें: Share Market Alert: तीन दिन की छुट्टी के बाद झूमकर खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स 1700 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी
हालांकि, भारतीय बाजार का प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक जवाबी के टैरिफ के बाद हुए नुकसान की भरपाई करने में सफल रहा लेकिन एशियाई बाजार के अन्य सूचकांक मंगलवार को लाल निशान पर कारोबार करते दिखे। टाटा एसेट मैनेजमेंट के इक्विटीज के मुख्य निवेश अधिकारी राहुल सिंह के अनुसार, "आयात शुल्कों ने बाजारों में अनिश्चितता बढ़ा दी है, लेकिन भारत अन्य देशों की तुलना में बेहतर स्थिति में है।"
टैरिफ पर 90 दिन की राहत मिलने के बाद बाजार में दिखी खरीदारी
अमेरिकी व्यापार में कम जोखिम और मजबूत घरेलू मांग जारी रहने से बाजार पर प्रत्यक्ष प्रभाव प्रबंधन योग्य बना बना हुआ है। बाजार में सकारात्मक रुझान ट्रंप की ओर से चीन को छोड़कर अन्य देशों पर जवाबी टैरिफ को 90 दिनों के लिए टालने और स्मार्टफोन, कंप्यूटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं को टैरिफ से छूट देने की घोषणा के बाद दिखा है। सोमवार को राष्ट्रपति ने यह भी संकेत दिया कि वह ऑटोमोबाइल पर पहले से लागू 25% शुल्क में भी छूट दे सकते हैं।
बाजार के किन शेयरों में दिखी मजबूत चाल?
मंगलवार को इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माता डिक्सन टेक्नोलॉजीज और केनेस टेक्नोलॉजी इंडिया के शेयरों में क्रमशः 2.6% और 5.5% की बढ़ोतरी दिखी। टाटा मोटर्स के शेयरों में भी 4.8% की वृद्धि दर्ज की गई। ऑटो पार्ट निर्माता, जिन्हें अमेरिकी टैरिफ से अपेक्षाकृत अधिक नुकसान होने की आशंका थी, उनके शेयरों में भी उछाल आया। संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल के शेयरों में मजबूती दिखी। वहीं सोना बीएलडब्ल्यू प्रेसिजन फोर्जिंग्स के शेयरों में भी बढ़त देखी गई। इन कंपनियों के शेयर क्रमश: 7.3% और 7.6% के उछाल के साथ कारोबर करते दिखे।
ये भी पढ़ें: WPI Inflation: खाद्य वस्तुओं के सस्ता होने से मार्च में थोक महंगाई दर घटकर 2.05% पर, यह चार महीने में सबसे कम
बैंकिंग शेयरों में भी दिखा उछाल
बैंकिंग शेयरों में भी मंगलवार को अच्छी खरीदारी दिखी। एचडीएफसी बैंक का शेयर 3.5% से अधिक की छलांग लगाता दिखा। बैंक ने रेपो रेट में कटौती के बाद बचत बैंक ब्याज दरों को कम कर दिया, जिससे बैंक की शुद्ध ब्याज मार्जिन (एनआईआई) से जुड़ी चिंता कम होती दिख रही है। व्यापाक बाजार की बात करें तो घरेलू अर्थव्यवस्था पर केंद्रित स्मॉलकैप और मिडकैप शेयरों में क्रमश: 2.5% और 2% का उछाल दिखा।