{"_id":"67fe05cea25b840aa70b9b69","slug":"wholesale-inflation-eases-to-2-05-pc-in-march-on-cheaper-food-items-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"WPI Inflation: खाद्य वस्तुओं के सस्ता होने से मार्च में थोक महंगाई दर घटकर 2.05% पर, यह चार महीने में सबसे कम","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
WPI Inflation: खाद्य वस्तुओं के सस्ता होने से मार्च में थोक महंगाई दर घटकर 2.05% पर, यह चार महीने में सबसे कम
Tue, 15 Apr 2025 12:38 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Tue, 15 Apr 2025 12:38 PM IST
सार
WPI Inflation: उद्योग मंत्रालय ने एक बयान जारी कर बताया है कि मार्च 2025 में थोक मुद्रास्फीति की सकारात्मक दर मुख्य रूप से खाद्य उत्पादों, अन्य विनिर्माण, खाद्य वस्तुओं, बिजली और कपड़ा विनिर्माण आदि की कीमतों में इजाफे के कारण है। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
थोक महंगाई दर
- फोटो : ANI
विस्तार
मार्च महीने में थोक मूल्य आधारित महंगाई दर घटकर 2.05 प्रतिशत रह गई। फरवरी में यह 2.38 प्रतिशत थी। मंगलवार को जारी सरकारी आंकड़ों में इसकी पुष्टि की गई। आंकड़ों के अनुसार, खाद्य पदार्थों की कीमतों में धीमी गति से वृद्धि के कारण भारत की थोक मुद्रास्फीति मार्च में चार महीने के निचले स्तर पर आ गई। हालांकि, सालाना आधार पर थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) आधारित मुद्रास्फीति में वृद्धि हुई है। मार्च 2024 में थोक महंगाई दर 0.26 प्रतिशत थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Karnataka High Court: गूगल इंडिया को झटका, फेमा उल्लंघन केस में जुर्माने की 50% राशि जमा करने का निर्देश
विज्ञापन
उद्योग मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "मार्च 2025 में मुद्रास्फीति की सकारात्मक दर मुख्य रूप से खाद्य उत्पादों, अन्य विनिर्माण, खाद्य वस्तुओं, बिजली और कपड़ा विनिर्माण आदि की कीमतों में वृद्धि के कारण है।"
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Share Market Alert: तीन दिन की छुट्टी के बाद झूमकर खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स 1700 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी
थोक मूल्य सूचकांक के आंकड़ों के अनुसार, खाद्य मुद्रास्फीति फरवरी के 3.38 प्रतिशत से घटकर मार्च में 1.57 प्रतिशत रह गई। इस दौरान सब्जियों की कीमतों में भारी गिरावट आई। सब्जियों में अवस्फीति (Deflation) फरवरी के 5.80 प्रतिशत की तुलना में इस महीने 15.88 प्रतिशत रही।
ये भी पढ़ें: Golconda Blue Diamond: जिनेवा में पहली बार नीलाम होगा भारत का मशहूर शाही हीरा, अनुमानित कीमत 300 से 430 करोड़
हालांकि, विनिर्मित उत्पादों की थोक महंगाई मार्च में बढ़कर 3.07 प्रतिशत हो गई, जबकि फरवरी में यह 2.86 प्रतिशत थी। ईंधन और बिजली में भी वृद्धि देखी गई तथा मार्च में मुद्रास्फीति दर 0.20 प्रतिशत रही, जबकि फरवरी में अपस्फीति 0.71 प्रतिशत थी।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन