फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India's mfg PMI hits 13-month high in Dec on rise in new orders, strong demand

PMI: नए ऑर्डर और मजबूत मांग का असर, विनिर्माण पीएमआई दिसंबर में 13 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंचा

Mon, 02 Jan 2023 02:33 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Mon, 02 Jan 2023 02:33 PM IST
सार

PMI: दिसंबर के आंकड़ों से पता चलता है कि अर्थव्यवस्था में कुल परिचालन स्थितियां लगातार 18वें महीने सुधरी हैं। परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) की भाषा में 50 से अधिक अंक का आंकड़ा विस्तार दर्शाता है जबकि 50 से नीचे का आंकड़ा संकुचन दर्शाता है।

विज्ञापन
India's mfg PMI hits 13-month high in Dec on rise in new orders, strong demand
pmi

विस्तार

मजबूत मांग और नए ऑर्डर में उछाल से देश की विनिर्माण क्षेत्र की गतिविधियां दिसंबर में बढ़कर 13 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं। एक मासिक सर्वे में यह खुलासा हुआ है। मौसमी रूप से समायोजित एसएंडपी ग्लोबल इंडिया विनिर्माण खरीद प्रबंधक सूचकांक (पीएमआई) दिसंबर में बढ़कर 57.8 पर पहुंच गया है, यह नवंबर में 55.7 था। पिछले दो वर्षों में कारोबारी गतिविधियों में आई अब तक की सबसे बड़ी तेजी के कारण ऐसा हुआ है।

विज्ञापन


दिसंबर के आंकड़ों से पता चलता है कि कुल परिचालन स्थितियां लगातार 18वें महीने सुधरी हैं। परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) की भाषा में 50 से अधिक अंक का आंकड़ा विस्तार दर्शाता है जबकि 50 से नीचे का आंकड़ा संकुचन दर्शाता है।

विज्ञापन

एसएंडपी ग्लोबल मार्केट इंटेलिजेंस की एसोसिएट निदेशक पोलियाना डी लीमा ने कहा, ‘‘2022 की शुरुआत काफी अच्छी रही थी। उसके बाद से विनिर्माण क्षेत्र का प्रदर्शन लगातार अच्छा बना हुआ है। इस साल के अंत में पीएमआई गतिविधियां नवंबर, 2021 के बाद से सबसे तेज रही हैं।’’ सर्वे में कहा गया है कि दिसंबर में नियुक्ति गतिविधियां अच्छी रहीं। वहीं कंपनियों ने अपने भंडारण में बढ़ोतरी के लिए अच्छी खरीद की। ‘‘मांग में मजबूती से दिसंबर में बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली।’’

विज्ञापन
विज्ञापन


लीमा ने कहा, ‘‘आपूर्ति शृंखला की चुनौतियां अब कम हुई हैं जिससे विनिर्माण बढ़ा है। आपूर्ति का समय स्थिर है जिसकी वजह से कंपनियां महत्वपूर्ण सामग्री की खरीद कर सकीं और अपने भंडार को बढ़ा सकीं।’’ रिपोर्ट में कहा गया है कि निर्यात की बात की जाए, तो दिसंबर में नए ऑर्डर की रफ्तार पिछले पांच माह में सबसे कम रही है। कंपनियों को महत्वपूर्ण निर्यात बाजारों से ऑर्डर में कमी आई है।


 

रिपोर्ट कहती है कि दिसंबर में मुद्रास्फीति के मोर्चे पर लागत दबाव लगभग स्थिर रहा और नवंबर की तुलना में महंगाई की दर में मामूली अंतर ही देखने को मिला। एसएंडपी ग्लोबल इंडिया विनिर्माण पीएमआई एसएंडपी ग्लोबल द्वारा 400 विनिर्माताओं के खरीद प्रबंधकों से मिली प्रतिक्रिया के आधार पर तैयार किया जाता है। रिपोर्ट के अनुसार कंपनियों के लिए नए साल में उत्पादन के लिए परिदृश्य सकारात्मक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed