फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India's construction sector likely to see 100 mn jobs by 2030: Report

Report: 2030 तक देश के निर्माण क्षेत्र में 10 करोड़ से अधिक लोग करेंगे काम, घरों की मांग में वृद्धि से फायदा

Fri, 04 Aug 2023 12:21 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 04 Aug 2023 12:21 PM IST
सार

Report: रिपोर्ट में कहा गया है, "रियल एस्टेट क्षेत्र में वृद्धि का सबसे बड़ा कारण बढ़ती आबादी से उत्पन्न आवासीय मांग में वृद्धि है। इसके अलावे वाणिज्यिक, खुदरा, आतिथ्य और वेयरहाउसिंग के क्षेत्र में भी विकास हो रहा है।"
 

विज्ञापन
India's construction sector likely to see 100 mn jobs by 2030: Report
रियल एस्टेट

विस्तार

भारत में निर्माण क्षेत्र में रोजगार का आंकड़ा 2030 तक 10 करोड़ को पार कर जाएगा। फिलहाल निर्माण क्षेत्र में 7.60 करोड़ लोग कार्यरत हैं। गुरुवार को जारी एक रिपोर्ट में इसका अनुमान लगाया गया। प्रॉपर्टी कंसल्टेंसी नाइट फ्रैंक और रॉयल इंस्टीट्यूशन ऑफ चार्टर्ड सर्वेयर्स (आरआईसीएस) इंडिया की ओर से जारी 'निर्माण क्षेत्र में कुशल रोजगार' रिपोर्ट के अनुसार, इस क्षेत्र में कुशल कार्यबल की हिस्सेदारी इस दशक के अंत तक बढ़कर 10.5 प्रतिशत हो जाएगी, जो वर्तमान में 9.7 प्रतिशत है।

विज्ञापन

रियल एस्टेट सेक्टर का उत्पादन एक ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंचेगा

इसके अलावा, रियल एस्टेट सेक्टर का उत्पादन 2030 तक एक ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंचने का अनुमान है। वर्तमान में यह 650 अरब डॉलर है। रिपोर्ट में कहा गया है, "रियल एस्टेट क्षेत्र में वृद्धि का सबसे बड़ा कारण बढ़ती आबादी से उत्पन्न आवासीय मांग में वृद्धि है। इसके अलावे वाणिज्यिक, खुदरा, आतिथ्य और वेयरहाउसिंग के क्षेत्र में भी विकास हो रहा है।"

विज्ञापन

बुनियादी ढांचे की बढ़ती मांग से कुशल कर्मचारियों की मांग भी बढ़ी

रिपोर्ट के अनुसार, रियल एस्टेट और बुनियादी ढांचे की बढ़ती मांग के कारण, कुशल कर्मचारियों की मांग डेवलपर्स, निर्माण कंपनियों, परामर्श फर्मों आदि में उत्पन्न होती रहेगी, जबकि कुशल जनशक्ति की आपूर्ति सरकारी पहलों, शैक्षणिक और प्रशिक्षण संस्थानों से उत्पन्न की जानी है। इसके अलावा, निर्माण क्षेत्र 2012 के बाद 11 प्रतिशत की सालाना दर से बढ़ा है। वर्तमान में, यह भारतीय अर्थव्यवस्था के कुल उत्पादन का 18 प्रतिशत है। इसके अलावा नौकरी देने के मामले में यह कृषि क्षेत्र के बाद दूसरे नंबर पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed