फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India needs indigenous UPI app for data security and innovation, SBI advises

SBI Report: 'डेटा सुरक्षा और नवाचार के लिए भारत को स्वदेशी यूपीआई एप की जरूरत', एसबीआई की सलाह

Mon, 18 Aug 2025 12:07 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Mon, 18 Aug 2025 12:07 PM IST
सार

एसबीआई की रिपोर्ट में स्वदेशी यूपीआई एप की जरूरत पर जोर दिया गया है। इसमें कहा गया कि अधिकांश प्लेटफार्मों पर मजबूत विदेशी स्वामित्व या प्रभाव है।घरेलू यूपीआई एप न केवल लेनदेन डेटा की सुरक्षा में मदद करेगा, बल्कि देश में फिनटेक नवाचार की जरूरतों को भी सुनिश्चित करेगा। 

विज्ञापन
India needs indigenous UPI app for data security and innovation, SBI advises
यूपीआई - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

डेटा का सही लाभ उठाने के लिए भारत को विदेशी भुगतान प्लेटफार्मों पर निर्भर रहने के बजाय देसी काउंटर इंट्यूटिव यूपीआई एप की जरूरत है। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की एक रिपोर्ट में यह सलाह दी गई है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: GTRI: स्टील पर सुरक्षा आयात शुल्क से ऑटो, इंजीनियरिंग और निर्माण क्षेत्र होंगे प्रभावित, जीटीआरआई का दावा
विज्ञापन


यूपीआई पर टीपीएपी का प्रभुत्व
रिपोर्ट में बताया गया है कि देश के यूपीआई पारिस्थितिकी तंत्र पर वर्तमान में कुछ तीसरे पक्ष एप प्रोवाइडर (टीपीएपी) का प्रभुत्व है। इसमें फोनपे, गूगल पे और पेटीएम लेनदेन की मात्रा और मूल्य दोनों में अग्रणी है। इसमें कहा गया है कि जैसे-जैसे हम डेटा का लाभ उठाने की ओर बढ़ रहे हैं, घेरलू प्रमुख यूपीआई एप की जरूरत को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किस एप ने कितना लेनदेन किया दर्ज?

  • जूलाई 2025 के आंकड़ों के अनुसार, फोनपे यूपीआई क्षेत्र में स्पष्ट रूप से अग्रणी बनकर उभरा है। इस एप ने 8,931 मिलियन लेनदेन की बड़ी मात्रा और 12,20,141 करोड़ रुपये मूल्य के लेनदेन दर्ज किए हैं। 
  • गूगल पे 692.3 करोड़ लेनदेन और 8,91,297 करोड़ रुपये के कुल लेनदेन मूल्य के साथ दूसरे स्थान पर रहा। 
  • पेटीएम 136.6 करोड़ लेनदेन और 1,43,651 करोड़ रुपये मूल्य के साथ तीसरे स्थान पर रहा।
  • नवी और सुपर मनी जैसी अन्य कंपनियों ने बहुत कम संख्या में लेनदेन किए। 
  • नवी ने 23,563 करोड़ रुपये मूल्य के 444 मिलियन लेनदेन संसाधित किए, 
  • वहीं सुपर.मनी ने 9,019 करोड़ रुपये मूल्य के 253 मिलियन लेनदेन संभाले


घेरलू यूपीआई डेटा सुरक्षा के साथ फिनटेक नवाचार को बढ़ावा देगा
एसबीआई ने सुझाव दिया कि यूपीआई डेटा कुछ बड़े खिलाड़ियों के पास केंद्रित है, और इनमें से अधिकांश प्लेटफार्मों पर मजबूत विदेशी स्वामित्व या प्रभाव है। घरेलू यूपीआई एप न केवल लेनदेन डेटा की सुरक्षा में मदद करेगा, बल्कि यह भी सुनिश्चित करेगा कि देश में फिनटेक नवाचार भारत की जरूरतों और प्राथमिकताओं के अनुरूप विकसित हो।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed