फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India emerging as prime destination for data centre projects, chip manufacturing: Moody's Analytics

Moody's Analytics: डाटा सेंटर-चिप निर्माण का प्रमुख केंद्र बन रहा भारत, निवेश कर रहीं विदेशी कंपनियां

Wed, 18 Jun 2025 04:49 PM IST
निर्मल कांत बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 18 Jun 2025 04:49 PM IST
सार

Moody's Analytics: एआई की बढ़ती मांग के बीच भारत, सिंगापुर और मलेशिया डाटा सेंटर और चिप निर्माण के बड़े केंद्र बन रहे हैं। मूडीज एनालिटिक्स की रिपोर्ट के अनुसार, भारत की मजबूत डिजिटल ताकत और सस्ती लागत विदेशी निवेशकों को आकर्षित कर रही है।

विज्ञापन
India emerging as prime destination for data centre projects, chip manufacturing: Moody's Analytics
AI Tool - फोटो : Freepik

विस्तार

पूर्व और दक्षिण-पूर्व एशिया के विकसित और विकासशील देश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) निवेश के प्रमुख गंतव्य (डेस्टिनेशन) बन गए हैं। इनमें भारत, सिंगापुर और मलयेशिया तेजी से डाटा केंद्र और चिप निर्माण परियोजनाओं के लिए प्रमुख गंतव्य बन रहे हैं। मूडीज एनालिटिक्स की रिपोर्ट में बुधवार को यह जानकारी दी गई। 
विज्ञापन


मूडीज एनालिटिक्स की रिपोर्ट जारी की गई है, जिसका शीर्षक है- 'बाधाओं को पार कर रहा एआई'। रिपोर्ट में कहा गया है कि जब वैश्विक निवेश और व्यापार की रफ्तार धीमी हो रही है, तब भी एआई पर खर्च लगातार बढ़ रहा है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: GDP: 2025-26 में 6.5% से ज्यादा रहेगी भारत की जीडीपी ग्रोथ- आईसीआरए का अनुमान; घरेलू आय बढ़ने की भी उम्मीद
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया, हालांकि व्यापार और भू-राजनीतिक तनाव अर्थव्यवस्थाओं को प्रभावित कर रहे हैं, फिर भी एआई की मांग इतनी ज्यादा है कि आपूर्ति कम पड़ जा रही है। इस अंतर को पाटने के लिए वैश्विक निवेशक डाटा केंद्र और सेमीकंडक्टर (चिप निर्माण) परियोजनाओं में पूंजी लगा रहे हैं। 


रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि अमेरिका से बाहर एआई निवेश की हिस्सेदारी वहां आने वाले निवेश की तुलना में ज्यादा है, जो दिखाता है कि अमेरिकी तकनीकी (टेक) कंपनियां दुनिया भर में अपना विस्तार कर रही हैं।

ये भी पढ़ें: Export: भारत ने 13 साल में वैश्विक निर्यात में सबसे तेज गति से बढ़ाई हिस्सेदारी; कैसे हासिल की 6.3% की रफ्तार?

इसमें आगे कहा गया, पूर्वी और दक्षिण-पूर्व एशिया के विकसित और विकासशील देश अब प्रमुख निवेश स्थल बन गए हैं। खास तौर पर भारत, सिंगापुर और मलेशिया तेजी से डाटा केंद्र और चिप निर्माण के लिए पसंदीदा गंतव्य बन रहे हैं। ये बाजार कम लागत, बढ़ती मांग और तकनीकी निवेश के लिए अनुकूल नीतियां प्रदान करते हैं। रिपोर्ट में कहा गया कि भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था और डिजिटल प्रतिभा (टैलेंट पूल) इसे डाटा केंद्र प्रदाताओं और चिप निर्माण कंपनियों के लिए आकर्षक स्थान बनाती है।

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed