फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   gst on third party insurance premium to come down

सस्ता होगा वाहन बीमा, थर्ड पार्टी के लिए खत्म हो सकता है जीएसटी

Fri, 07 Dec 2018 11:14 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 07 Dec 2018 11:14 AM IST
विज्ञापन
gst on third party insurance premium to come down

अगले कुछ महीनों में वाहन का बीमा कराना थोड़ा सा सस्ता हो जाएगा। केंद्र सरकार जल्द ही थर्ड पार्टी बीमा कराने पर लगने वाली जीएसटी दर को कम करने जा रही है। फिलहाल के नियमों के अनुसार सभी वाहन मालिकों के लिए थर्ड पार्टी बीमा लेना जरूरी है। 

विज्ञापन


18 फीसदी है जीएसटी की दर

फिलहाल थर्ड पार्टी बीमा कराने पर वाहन मालिकों को 18 फीसदी जीएसटी देना होता है। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक इस मुद्दे की चर्चा हाल ही में प्रधानमंत्री कार्यालय में भी हुई थी। अब इस प्रस्ताव को जीएसटी काउंसिल के समक्ष रखा जाएगा। 
विज्ञापन


एक अधिकारी ने कहा कि इसके लिए वित्तीय सेवा विभाग को जीएसटी की दर कम करने के बारे में सुझाव देने को कहा गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि थर्ड पार्टी बीमा खरीदना वाहन मालिकों के लिए जरूरी हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक मालिकों ने की जीएसटी हटाने की मांग

हालांकि ट्रक मालिकों के संगठन ने थर्ड पार्टी बीमा से पूरी तरह से जीएसटी हटाने की मांग की है। वित्त मंत्रालय भी इस मांग पर गौर कर रहा है। ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के बल मलकित सिंह ने कहा कि अगर सरकार जीएसटी हटता है तो प्रत्येक ट्रक के प्रीमियम पर 5 से 7 हजार रुपये की बचत होगी। हालांकि अभी भी देश में 50 फीसदी वाहनों के पास अभी भी थर्ड पार्टी बीमा नहीं कराया है। जीएसटी काउंसिल की बैठक इस महीने के अंत तक होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed