फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Gross GST mop-up rises 9 pc to Rs 1.89 lakh cr in Sep

GST Collection: सितंबर में जीएसटी संग्रह 9 प्रतिशत बढ़कर 1.89 लाख करोड़ रुपये हुआ, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े

Wed, 01 Oct 2025 04:42 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 01 Oct 2025 04:42 PM IST
सार

GST Collection: सितंबर में सकल घरेलू राजस्व 6.8 प्रतिशत बढ़कर 1.36 लाख करोड़ रुपये हो गया। वहीं आयात कर 15.6 प्रतिशत बढ़कर 52,492 करोड़ रुपये हो गया। हालांकि, जीएसटी रिफंड भी सालाना आधार पर 40.1 प्रतिशत बढ़कर 28,657 करोड़ रुपये हो गया। आइए जानते हैं क्या कहते हैं सरकारी आंकड़े।

विज्ञापन
Gross GST mop-up rises 9 pc to Rs 1.89 lakh cr in Sep
जीएसटी संग्रह - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

जीएसटी सुधारों के बाद बिक्री बढ़ने से सितंबर में सकल जीएसटी संग्रह 9.1 प्रतिशत बढ़कर 1.89 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया। बुधवार को जारी सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। सितंबर 2024 में सकल वस्तु व सेवा कर (जीएसटी) संग्रह 1.73 लाख करोड़ रुपये था। पिछले महीने यह संग्रह 1.86 लाख करोड़ रुपये था।

विज्ञापन


सितंबर में सकल घरेलू राजस्व 6.8 प्रतिशत बढ़कर 1.36 लाख करोड़ रुपये हो गया। वहीं आयात कर 15.6 प्रतिशत बढ़कर 52,492 करोड़ रुपये हो गया। हालांकि, जीएसटी रिफंड भी सालाना आधार पर 40.1 प्रतिशत बढ़कर 28,657 करोड़ रुपये हो गया।
विज्ञापन


सितंबर 2025 में शुद्ध जीएसटी राजस्व 1.60 लाख करोड़ रुपये रहा, जो साल-दर-साल 5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करता है। जीएसटी दरों में सुधार जो 22 सितंबर को लागू हुए हैं का असर जीएसटी के आंकड़ों पर दिखा है। जीएसटी 2.0 सुधार लागू होने के बाद 22 सितंबर से रसोई के सामान से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स, दवाओं और उपकरणों से लेकर ऑटोमोबाइल तक 375 वस्तुओं की कीमतें सस्ती हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed