फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Lower Airport Charges and Taxes Can Boost India Aviation Growth: IndiGo CEO Willie Walsh

भारत में हवाई सफर होगा सस्ता?: इंडिगो सीईओ ने उठाया एयरपोर्ट शुल्क और टैक्स का मुद्दा, बोले- खर्च घटाना जरूरी

Mon, 02 Nov 2026 12:22 PM IST
शिवम गर्ग पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 02 Nov 2026 12:22 PM IST
सार

इंडिगो के सीईओ विली वॉल्श ने भारत में एयरपोर्ट शुल्क और टैक्स को ज्यादा बताते हुए इन्हें कम करने की जरूरत बताई है। उनका मानना है कि इससे विमानन क्षेत्र को विस्तार का मौका मिलेगा। आखिर हवाई यात्रा को किफायती बनाने में कम लागत कितनी अहम है? आइए, जानते हैं...

विज्ञापन
Lower Airport Charges and Taxes Can Boost India Aviation Growth: IndiGo CEO Willie Walsh
भारत में हवाई सफर होगा सस्ता? - फोटो : Amar Ujala Graphics/AI

विस्तार

भारत में हवाई यात्रा और विमानन क्षेत्र का विस्तार करने के लिए एयरपोर्ट शुल्क और टैक्स कम करने की जरूरत है। इंडिगो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) विली वॉल्श ने सोमवार को यह बात कही। उन्होंने कहा कि देश में एयरपोर्ट से जुड़े शुल्क काफी ज्यादा हैं। अगर इन्हें कम किया जाता है तो विमानन क्षेत्र को आगे बढ़ने के ज्यादा मौके मिलेंगे।

विज्ञापन


नई दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान वॉल्श ने कहा कि भारत में विमानन क्षेत्र से जुड़े सभी पक्षों को अपनी लागत कम करने पर ध्यान देना चाहिए। एयरलाइंस लगातार एयरपोर्ट से बेहतर सुविधाएं और कम कीमत पर सेवाएं देने की उम्मीद करती हैं।
विज्ञापन


एयरपोर्ट कंपनियों को कीमतों में प्रतिस्पर्धी होना चाहिए
विली वॉल्श ने कहा कि एयरपोर्ट कंपनियों को शुल्क के मामले में ज्यादा प्रतिस्पर्धी होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कई एयरपोर्ट का प्रभावी रूप से एकाधिकार है। ऐसे में उनकी कीमतों पर ध्यान देना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




वॉल्श ने कहा कि एयरपोर्ट शुल्क और टैक्स कम होने से भारतीय विमानन बाजार को काफी फायदा मिल सकता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि एयरपोर्ट शुल्क को लेकर उनका पुराना रुख अब भी वही है।

देश में रोजाना करीब 2,200 उड़ानें चलाती है इंडिगो
इंडिगो देश की सबसे बड़ी एयरलाइन है। घरेलू विमानन बाजार में इसकी हिस्सेदारी 65 प्रतिशत से ज्यादा है। कंपनी रोजाना करीब 2,200 उड़ानें संचालित करती है। भारत में 160 से ज्यादा एयरपोर्ट हैं। वॉल्श के मुताबिक, विमानन क्षेत्र में आगे विस्तार के लिए एयरलाइंस के साथ-साथ दूसरे सभी संबंधित पक्षों को भी अपनी लागत पर ध्यान देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed