{"_id":"621d6c7c7861fd586943f648","slug":"government-will-increase-income-of-farmers-through-fpo-it-will-help-in-eliminating-middlemen","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की चिंता: एफपीओ के जरिये आय बढ़ाएगी सरकार, बिचौलियों को खत्म करने में मिलेगी मदद","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
किसानों की चिंता: एफपीओ के जरिये आय बढ़ाएगी सरकार, बिचौलियों को खत्म करने में मिलेगी मदद
Tue, 01 Mar 2022 06:14 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 01 Mar 2022 06:14 AM IST
सार
सीआईआई-एनसीडीईएक्स के एफपीओ शिखर सम्मेलन में कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि सरकार भारतीय कृषि को लाभदायक बनाने और किसानों की समृद्धि के लिए प्रयास कर रही है। इसके तहत उसने पहले ही 6,865 करोड़ के खर्च के साथ 2027-28 तक 10,000 एफपीओ स्थापित करने की योजना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने सोमवार को कहा कि सरकार छोटे एवं सीमांत किसानों की आय बढ़ाने के प्रयासों के तहत देश में और अधिक किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) की स्थापना पर जोर देगी।
विज्ञापन
सीआईआई-एनसीडीईएक्स के एफपीओ शिखर सम्मेलन में उन्होंने कहा, सरकार भारतीय कृषि को लाभदायक बनाने और किसानों की समृद्धि के लिए प्रयास कर रही है। इसके तहत उसने पहले ही 6,865 करोड़ के खर्च के साथ 2027-28 तक 10,000 एफपीओ स्थापित करने की योजना शुरू कर दी है। इसे तेजी से लागू किया जा रहा है। करीब 86 फीसदी किसान छोटे और सीमांत हैं, जिनकी औसत 1.1 हेक्टेयर से कम है।
विज्ञापन
बिचौलियों को खत्म करने में मिलेगी मदद
तोमर ने कहा, किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार आसान वित्तपोषण की उपलब्धता, बाजार से जुड़ाव और कृषि विपणन के काम में बिचौलियों को खत्म करने का प्रयास कर रही है। कृषि क्षेत्र में प्रौद्योगिकी के उपयोग और फसल विविधीकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है। कृषि क्षेत्र में निवेश बढ़ाने के उद्देश्य से सरकार ने 2014 में 6-7 लाख करोड़ रुपये से कृषि ऋण लक्ष्य को बढ़ाकर लगभग 18 लाख करोड़ रुपये कर दिया है।
विज्ञापन