फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Government clarifies no planning to introduce cryptocurrency regulated by RBI

वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी बोले: विनियमित क्रिप्टोकरेंसी शुरू करने की कोई योजना नहीं, पेट्रोल-डीजल पर कही ये बड़ी बात

Tue, 15 Mar 2022 04:08 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Tue, 15 Mar 2022 04:08 PM IST
सार

सरकार ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि आरबीआई द्वारा विनियमित क्रिप्टोकरेंसी शुरू करने की कोई योजना नहीं है। राज्यसभा में क्रिप्टोकरेंसी पर पूछे गए एक सवाल के लिखित जवाब में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने सरकार की राय व्यक्त की।

विज्ञापन
Government clarifies no planning to introduce cryptocurrency regulated by RBI
क्रिप्टोकरेंसी पर बोले वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सरकार ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि आरबीआई द्वारा विनियमित क्रिप्टोकरेंसी शुरू करने की कोई योजना नहीं है। राज्यसभा में क्रिप्टोकरेंसी पर पूछे गए एक सवाल के लिखित जवाब में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने सरकार की राय व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वर्तमान में देश में क्रिप्टोकरेंसी पूरी तरह से अनियमित है और आरबीआई किसी भी तरह की कोई क्रिप्टोकरेंसी जारी नहीं करता है।

विज्ञापन


क्रिप्टोकरेंसी बिल पर काम जारी
उन्होंने कहा कि पारंपरिक कागजी मुद्रा आरबीआई अधिनियम, 1994 के प्रावधानों के अनुसार रिजर्व बैंक द्वारा जारी एक कानूनी निविदा है। पारंपरिक कागजी मुद्रा के एक डिजिटल संस्करण को सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (सीबीडीसी) कहा जाता है। उन्होंने कहा कि  वर्तमान में क्रिप्टोकरेंसी पर एक बिल लंबित है और इस पर बीते एक साल से अधिक समय से काम चल रहा है। हालांकि, ये बिल न कुछ कारणों के चलते मानसून सत्र और चालू बजट सत्र में पेश नहीं किया जा सका। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी कहा है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी के बाद इस विधेयक का विवरण सार्वजनिक किया जाएगा।
विज्ञापन


सरकार हर हस्ताक्षेप को तैयार
इसके साथ ही देश में पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी की संभावनाओं को लेकर वित्त राज्य मंत्री ने कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के कारण विकसित हो रहे भू-राजनीतिक घटनाक्रमों पर सरकार कड़ी नजर रख रही है। उन्होंने कहा कि आम आदमी के हितों की रक्षा में ईंधन की कीमतों को नियंत्रित रखने के लिए सरकार हर तरह का हस्ताक्षेप करने के लिए तैयार है। पंकज चौधरी ने कहा कि थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) में प्राकृतिक गैस, ईंधन और बिजली उपसमूह का कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव से सीधा संबंध है। देश में ईंधन की कीमतें बढ़ने पर आम जनता को राहत देने के लिए उत्पाद शुल्क में कटौती के सवाल पर उन्होंने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतें निर्धारित करती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed