{"_id":"5dcbf07c8ebc3e5aec25e637","slug":"gold-silver-prices-rises-to-440-rupees-as-rupee-crosses-72-mark","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपये में कमजोरी बढ़ने से सोने-चांदी की कीमतों में आया 440 रुपये तक का उछाल","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
रुपये में कमजोरी बढ़ने से सोने-चांदी की कीमतों में आया 440 रुपये तक का उछाल
Wed, 13 Nov 2019 05:31 PM IST
paliwal पालीवाल
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: paliwal पालीवाल
Updated Wed, 13 Nov 2019 05:31 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को रुपये में कमजोरी बढ़ने और शादियों के चलते मांग होने से सोने-चांदी की कीमतों में 440 रुपये का बड़ा उछाल देखने को मिला। जहां डॉलर के मुकाबले रुपया चार सितंबर के बाद 72 रुपये के स्तर पर पहुंच गया।
विज्ञापन
दिल्ली सराफा बाजार में 10 ग्राम सोने की कीमत 225 रुपये उछलकर 38715 रुपये पर पहुंच गई। गौरतलब है कि सोना मंगलवार को 38,490 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं चांदी में 440 रुपये का उछाल आया है। इस उछाल से अब एक किलो चांदी की कीमत 45,480 रुपये हो गई है। गौरतलब है कि मंगलवार को चांदी 45,040 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
विज्ञापन
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, 'दिल्ली में 24 कैरेट सोने के हाजिर मूल्य में 225 रुपये की तेजी आयी। इसका कारण शादी-ब्याह में मांग वृद्धि तथा अंतरराष्ट्रीय कीमतों में तेजी है। रुपये की विनिमय दर में गिरावट से भी सोने के दाम को बल मिला।'
विज्ञापन
डॉलर के मुकाबले रुपये में 4 सितंबर के बाद सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली है। डॉलर के मुकाबले रुपया 64 पैसे कमजोर होकर 72.09 के स्तर पर बंद हुआ है। रुपये की शुरुआत भी आज कमजोरी के साथ हुई थी। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 29 पैसे की कमजोरी के साथ 71.75 के स्तर पर खुला था।
वैश्विक स्तर की बात करें, तो न्यूयॉर्क में सोना बुधवार को बढ़त के साथ 1,461 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 16.90 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।