फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Gold selling on discount in-spite of 31 k per 10 gram rate

ग्राहकों को लुभाने के लिए व्यापारी बेच रहे सस्ता सोना

Thu, 16 Jun 2016 09:00 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 16 Jun 2016 09:00 PM IST
विज्ञापन
Gold selling on discount in-spite of 31 k per 10 gram rate
सोना

सोने के भाव पिछले दो साल में पहली बार 31000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गए हैं। हालांकि ज्वेलरी निर्माता बाजार में ग्राहकी न होने की वजह से डिस्काउंट कीमत पर ज्वेलरी की बिक्री कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को कॉमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स में सोने की कीमत 31000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गई, लेकिन बाजार में सोना 30000 रुपये प्रति 10 ग्राम से भी कम दाम पर बिक रहा था।

विज्ञापन


घरेलू बाजार में सोने की मांग में कमी का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि पिछलो तीन महीनों से सोने के आयात में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मई महीने में सोने के आयात में 39 फीसदी की
विज्ञापन

गिरावट आई। सर्राफा कारोबारी विमल गोयल ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के दाम में बढ़ोतरी को देखते हुए एमसीएक्स में सोने की कीमत 31000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गई जो कि पिछले दो साल में सबसे अधिक है। लेकिन बाजार में ग्राहकों की भारी कमी को देखते हुए सर्राफा बाजार में सोने के दाम 29850 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्राफा कारोबारियों ने बताया कि पहली बार ऐसा हो रहा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव के मुकाबले सोने पर 3 फीसदी से अधिक का डिस्काउंट देना पड़ रहा है। फिर भी ग्राहकों की भारी कमी चल रही है। कारोबारियों के मुताबिक घरेलू बाजार में सोने की मांग में अब अगस्त के बाद से ही तेजी की उम्मीद की जा सकती है। कारोबारियों का यह भी कहना कि सोने की खरीदारी को लेकर सरकार की तरफ से कई प्रकार के नए नियमों की वजह से भी सोने की बिक्री प्रभावित हुई है।

दुनिया में दो साल के टॉप पर सोना

Gold selling on discount in-spite of 31 k per 10 gram rate
गोल्ड बार

अमेरिका में ब्याज दर टलने और यूरोपीय संघ से ब्रिटेन के बाहर निकलने की चर्चा से वैश्विक स्तर पर सोना दो साल के टॉप पर चला गया । स्थानीय बाजार में भी सोने ने उछाल दर्ज की और यह 580 रुपये बढ़कर 30,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। चांदी ने भी गति पकड़ी और यह 700 रुपये की तेजी के साथ 42,050 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।

एमसीएक्स में 16 जून के लिए सोने का फ्यूचर भाव 31,082 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। वैश्विक स्तर पर सोना करीब 1 फीसदी बढ़कर 1,304.20 डॉलर प्रति औंस हो गया। उधर, चांदी भी 2 फीसदी बढ़कर 17.86 डॉलर प्रति औंस हो गई।

विश्व स्तर पर बढ़ती आर्थिक और राजनीतिक अनिश्चितता से इस साल अभी तक सोने में 23 फीसदी की बढ़ोतरी हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed