फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Godrej family split 127-year-old conglomerate now two branches know details

Godrej Family Split: 127 साल पुराना गोदरेज परिवार दो हिस्सों में विभाजित, समझौते पर हुए हस्ताक्षर

Wed, 01 May 2024 12:00 AM IST
ज्योति भास्कर बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Wed, 01 May 2024 12:00 AM IST
सार

Godrej Family Split: गोदरेज परिवार में बंटवारे पर आधिकारिक मुहर लग गई है। 127 साल पहले देश में कारोबार की नींव डालने वाले उद्यमी घराने के वारिस आदि गोदरेज और उनके भाई को बंटवारे के लिए हुए समझौते के तहत शेयर बाजार में सूचीबद्ध कंपनियां मिलेंगी। उनके चचेरे भाई-बहन के हिस्से में गैर सूचीबद्ध कंपनियां आएंगी।

विज्ञापन
Godrej family split 127-year-old conglomerate now two branches know details
उद्योगपति आदि गोदरेज और उनके भाई जमशेद (दाहिने) - फोटो : एएनआई

विस्तार

Godrej Family Split: 127 साल पुराना गोदरेज परिवार अब दो हिस्सों में विभाजित हो चुका है। बंटवारे के लिए एक समझौते पर हुए हस्ताक्षर के बाद  जारी बयान के मुताबिक आदि गोदरेज और उनके भाई नादिर को गोदरेज इंडस्ट्रीज का अधिकार मिला है। इसकी पांच कंपनियां सूचीबद्ध हैं। आदि गोदरेज के चचेरे भाई-बहन जमशेद और स्मिता को गैर-सूचीबद्ध कंपनी गोदरेज एंड बॉयस का मालिकाना हक मिलेगा। इन दोनों को गोदरेज एंड बॉयस से जुड़ी कंपनियों के साथ-साथ मुंबई में बड़ा भूखंड और महत्वपूर्ण संपत्ति भी मिलेगी। बता दें कि गोदरेज ग्रुप का कारोबार साबुन और घरेलू उपकरणों से लेकर रियल एस्टेट तक फैला है।
विज्ञापन


किन हिस्सेदारों के बीच बंटा पूरा कारोबार
गोदरेज समूह की तरफ से जारी बयान के मुताबिक समूह को संस्थापक परिवार की दो शाखाओं के बीच विभाजित किया गया है। इसमें एक हिस्सा 82 वर्षीय आदि गोदरेज और उनके 73 साल के भाई नादिर को मिलेगा। दूसरी तरफ इनके चचेरे भाई-बहन; 75 साल के जमशेद गोदरेज और 74 साल की स्मिता गोदरेज कृष्णा हैं।
विज्ञापन


कंपनी ने बयान में कहा, विरासत के प्रति प्रतिबद्ध हैं दोनों पक्ष
बंटवारे की प्रक्रिया को गोदरेज परिवार ने गोदरेज कंपनियों में शेयरधारकों के मालिकाना हक का पुनगर्ठन बताया है। बयान में कहा गया कि दोनों समूह गोदरेज ब्रांड का उपयोग जारी रखेंगे। बंटवारे के बावजूद दोनों पक्ष अपनी साझा विरासत को बढ़ाने और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed