फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   fssai moves proposal to ban junk food advertisement on all mediums

अखबार, टीवी पर नहीं दिए जाएं जंक फूड कंपनियों के विज्ञापन, FSSAI ने दिया सरकार को प्रस्ताव

Fri, 13 Apr 2018 11:02 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 13 Apr 2018 11:02 AM IST
विज्ञापन
fssai moves proposal to ban junk food advertisement on all mediums
demo pic
आने वाले कुछ महीनों में आपको टीवी, अखबार, रेडियो पर जंक फूड के विज्ञापन न देखने को मिले। ऐसा इसलिए क्योंकि फूड रेग्यूलेटर एफएसएसएआई ने केंद्र सरकार को ऐसे विज्ञापनों पर पूरी तरह से बैन लगाने का प्रस्ताव दिया है। ऐसा इसलिए क्योंकि इन विज्ञापनों का असर 
विज्ञापन


इन कंपनियों पर पड़ेगा असर
अगर केंद्र सरकार एफएसएसएआई के प्रस्ताव को मान लेती है तो फिर इसका सबसे बुरा असर उन कंपनियों पर पड़ेगा जो चिप्स, बर्गर, पिज्जा, कोल्ड ड्रिंक आदि के विज्ञापन टीवी, अखबार और रेडियो पर देते हैं। इन कंपनियों में कोका कोला, पेप्सी, मैकडोनाल्ड, बर्गर किंग, पिज्जा हट, डोमिनोज, नेस्ले, कैलॉग, हिंदुस्तान यूनिलीवर आदि शामिल हैं।  
विज्ञापन


इसलिए दिया प्रस्ताव
एफएसएसएआई का कहना है कि आलू चिप्स, कोला, अचार और सभी रेडी टू इट फूड में फैट, चीनी और नमक की बहुत ज्यादा मात्रा होती है, जिससे बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। वहीं इनके विज्ञापन देखकर बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


9 कार्टून चैनलों पर पहले ही हटाये विज्ञापन
जंक फूड बच्चों से लेकर युवाओं तक सभी के जीवन में एक खास जगह बना चुका है। जंक फूड की वजह से हो रहे नुकसान से बच्चों को बचाने के लिए 9 बड़ी कंपनियों ने यह फैसला किया है कि वह अपने विज्ञापन कार्टून चैनल पर नहीं दिखाएंगी। बच्चे सबसे ज्यादा कार्टून चैनल देखते हैं और विज्ञापन उनके मन पर गहरा असर डालते हैं। 


जंक फूड की वजह से बच्चों से लेकर युवाओं तक कई बीमारियां पनप रही हैं जिनमें मोटापा और ब्लड प्रेशर की समस्या आम है। एक सर्वे के मुताबिक ज्यादा जंक फूड खाने से डिप्रेशन की समस्या होने का मामला भी सामने आया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed