फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Foreign exchange reserves at one year high increased by 3.5 billion dollar

Foreign Exchange Reserves: विदेशी मुद्रा भंडार एक साल के शीर्ष पर, 3.5 अरब डॉलर की हुई बढ़ोतरी

Sat, 20 May 2023 06:26 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 20 May 2023 06:26 AM IST
सार

विदेशी मुद्रा भंडार का जून, 2022 के शुरुआती सप्ताह के बाद का करीब एक साल का उच्च स्तर है।  इससे पिछले सप्ताह में भंडार 7.19 अरब डॉलर बढ़कर 595.97 अरब डॉलर पहुंच गया था।

विज्ञापन
Foreign exchange reserves at one year high increased by 3.5 billion dollar
विदेशी मुद्रा भंडार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार दूसरे सप्ताह में बढ़कर 600 अरब डॉलर के करीब पहुंच गया। 12 मई को समाप्त सप्ताह में  यह भंडार 3.553 अरब डॉलर बढ़कर 599.529 अरब डॉलर पर पहुंच गया। यह विदेशी मुद्रा भंडार का जून, 2022 के शुरुआती सप्ताह के बाद का करीब एक साल का उच्च स्तर है।  इससे पिछले सप्ताह में भंडार 7.19 अरब डॉलर बढ़कर 595.97 अरब डॉलर पहुंच गया था।

विज्ञापन


अक्तूबर, 2021 में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 645 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। इसके बाद केंद्रीय बैंक के रुपये में गिरावट थामने के लिए मुद्रा भंडार के उपयोग से इसमें गिरावट आई। आरबीआई के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, 12 मई वाले सप्ताह में विदेशी मुद्रा संपत्ति 3.577 अरब डॉलर बढ़कर 529.598 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंच गई। 
विज्ञापन


599.52 अरब डॉलर पहुंच गया मुद्रा भंडार 12 मई वाले हफ्ते में जून, 2022 के बाद सर्वाधिक

सोने के भंडार में 3.8 करोड़ डॉलर बढ़ोतरी
आरबीआई के आंकड़ों के मुताबिक, इस दौरान स्वर्ण भंडार का मूल्य 3.8 करोड़ डॉलर बढ़कर 46.353 अरब डॉलर पहुंच गया। हालांकि, विशेष निकासी अधिकार (एसडीआर) 3.5 करोड़ डॉलर की गिरावट के साथ 18.413 अरब डॉलर रह गया। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष में रखा देश का मुद्रा भंडार 2.8 करोड़ डॉलर घटकर 5.16 अरब डॉलर रह गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed