{"_id":"64681aa2d8f35e3154093623","slug":"foreign-exchange-reserves-at-one-year-high-increased-by-3-5-billion-dollar-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Foreign Exchange Reserves: विदेशी मुद्रा भंडार एक साल के शीर्ष पर, 3.5 अरब डॉलर की हुई बढ़ोतरी","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Foreign Exchange Reserves: विदेशी मुद्रा भंडार एक साल के शीर्ष पर, 3.5 अरब डॉलर की हुई बढ़ोतरी
Sat, 20 May 2023 06:26 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 20 May 2023 06:26 AM IST
सार
विदेशी मुद्रा भंडार का जून, 2022 के शुरुआती सप्ताह के बाद का करीब एक साल का उच्च स्तर है। इससे पिछले सप्ताह में भंडार 7.19 अरब डॉलर बढ़कर 595.97 अरब डॉलर पहुंच गया था।
विज्ञापन
विदेशी मुद्रा भंडार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार दूसरे सप्ताह में बढ़कर 600 अरब डॉलर के करीब पहुंच गया। 12 मई को समाप्त सप्ताह में यह भंडार 3.553 अरब डॉलर बढ़कर 599.529 अरब डॉलर पर पहुंच गया। यह विदेशी मुद्रा भंडार का जून, 2022 के शुरुआती सप्ताह के बाद का करीब एक साल का उच्च स्तर है। इससे पिछले सप्ताह में भंडार 7.19 अरब डॉलर बढ़कर 595.97 अरब डॉलर पहुंच गया था।
विज्ञापन
अक्तूबर, 2021 में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 645 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। इसके बाद केंद्रीय बैंक के रुपये में गिरावट थामने के लिए मुद्रा भंडार के उपयोग से इसमें गिरावट आई। आरबीआई के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, 12 मई वाले सप्ताह में विदेशी मुद्रा संपत्ति 3.577 अरब डॉलर बढ़कर 529.598 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंच गई।
विज्ञापन
599.52 अरब डॉलर पहुंच गया मुद्रा भंडार 12 मई वाले हफ्ते में जून, 2022 के बाद सर्वाधिक
सोने के भंडार में 3.8 करोड़ डॉलर बढ़ोतरी
आरबीआई के आंकड़ों के मुताबिक, इस दौरान स्वर्ण भंडार का मूल्य 3.8 करोड़ डॉलर बढ़कर 46.353 अरब डॉलर पहुंच गया। हालांकि, विशेष निकासी अधिकार (एसडीआर) 3.5 करोड़ डॉलर की गिरावट के साथ 18.413 अरब डॉलर रह गया। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष में रखा देश का मुद्रा भंडार 2.8 करोड़ डॉलर घटकर 5.16 अरब डॉलर रह गया।
विज्ञापन