{"_id":"6148f4328ebc3e91ee5d4546","slug":"finance-ministry-will-start-preparation-of-budget-for-2022-23-from-october-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्थव्यवस्था: आम बजट की तैयारी 12 अक्तूबर से, मांग और रोजगार सृजन पर जोर","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
अर्थव्यवस्था: आम बजट की तैयारी 12 अक्तूबर से, मांग और रोजगार सृजन पर जोर
Tue, 21 Sep 2021 02:21 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 21 Sep 2021 02:21 AM IST
सार
अन्य सचिवों और वित्तीय सलाहकारों के साथ व्यय सचिव की चर्चा पूरी होने के बाद 2022-23 के बजट अनुमानों (बीई) को अस्थायी रूप से अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
वित्त मंत्रालय
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महामारी से प्रभावित अर्थव्यवस्था में सुधार के बीच वित्त मंत्रालय 2022-23 के लिए आम बजट की तैयारी 12 अक्तूबर से शुरू करेगा।
विज्ञापन
सरकार को इस बजट में मांग पैदा करने, रोजगार सृजन और अर्थव्यवस्था को निरंतर 8 फीसदी से ज्यादा की वृद्धि के रास्ते पर रखने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर ध्यान देना होगा। यह मोदी 2.0 सरकार और वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण का चौथा बजट होगा।
विज्ञापन
आर्थिक मामलों के विभाग के बजट डिविजन के 16 सितंबर, 2021 के बजट सर्कुलर (2022-23) के मुताबिक, बजट पूर्व/आरई (संशोधित अनुमान) बैठकें 12 अक्तूबर, 2021 से शुरू होंगी और नवंबर के दूसरे सप्ताह तक जारी रहेंगी।
विज्ञापन