फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   finance ministry to start budget making exercise from 14 october

14 अक्तूबर से शुरू होगी वित्त मंत्रालय में बजट बनाने के लिए प्रक्रिया

Sun, 06 Oct 2019 03:58 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Sun, 06 Oct 2019 03:58 PM IST
विज्ञापन
finance ministry to start budget making exercise from 14 october

वित्त मंत्रालय 14 अक्तूबर से आम बजट 2020-21 की तैयारियां शुरू कर देगा। इस दौरान मंत्रालय को आर्थिक विकास में सुस्ती और राजस्व संग्रह में कमी जैसे अहम मुद्दों का समाधान निकालने पर ध्यान केंद्रित करना होगा। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई वाली सरकार के दूसरे कार्यकाल यानी मोदी 2.0 और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण दोनों का दूसरा बजट होगा।

विज्ञापन


वित्त मंत्रालय के तहत आने वाले आर्थिक मामलों के विभाग की बजट इकाई के बजट सर्कुलर (2020-21) के मुताबिक, ‘बजट पूर्व/आरई (संशोधित अनुमान) बैठकें 14 अक्तूबर, 2019 से शुरू होंगी। सभी वित्तीय सलाहकारों को सुनिश्चित करना होगा कि इन बैठकों से संबंधित आवश्यक विवरण यूबीआईएस (आम बजट सूचना प्रणाली) के आरई मॉड्यूल में मौजूद रहेगा।’
विज्ञापन


व्यय सचिव के अन्य सचिवों और वित्तीय सलाहकारों के साथ परामर्श पूरा किए जाने के बाद बजट अनुमान 2020-21 अंतिम रूप दे दिया जाएगा। सर्कुलर के मुताबिक, ‘बजट-पूर्व बैठक 14 अक्तूबर से शुरू होंगी और नवंबर के पहले सप्ताह तक जारी रहेंगी।’

विज्ञापन
विज्ञापन

सर्कुलर में कुछ नई बातें हुईं शामिल

इसमें कहा गया, ‘सर्कुलर में अनुसूचित जाति उप योजना और जनजाति उप योजना, लिंग, बाल बजट विवरण आदि से संबंधित नए निर्देश शामिल किए गए हैं।’ बजट के 1 फरवरी को पेश किए जाने की संभावना  है।



मोदी वाली सरकार ने उपनिवेश काल से चली आ रही फरवरी में बजट पेश किए जाने की परंरा को खत्म कर दिया था। तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली ने 1 फरवरी, 2017  को पहली बार बजट पेश किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed