फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   EPFO subscriber reduced in one year according to the SBI Report

एक साल में 17.8 लाख घटी EPFO सब्सक्राइबर की संख्या: एसबीआई रिपोर्ट

Sun, 28 Jun 2020 03:10 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sun, 28 Jun 2020 03:10 PM IST
विज्ञापन
EPFO subscriber reduced in one year according to the SBI Report
epfo

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के नए सब्सक्राइबर्स संख्या के अनुसार, वर्ष 2019-20 के दौरान एक साल पहले के मुकाबले कम लोगों को नौकरी मिली है। वित्त वर्ष 2019-20 में ईपीएफ सब्सक्राइबर की संख्या 17.8 लाख घटी और यह 94.7 लाख रही। एक साल पहले यह संख्या 1.12 करोड़ों रही थी।

विज्ञापन


देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, देश में नए ईपीएफ सब्सक्राइबर की संख्या में गिरावट आई है।
 वित्त वर्ष 2018-19 में कुल नए ईपीएफ सब्सक्राइबर की संख्या 1.12 करोड़ थी। 2019-20 में यह आंकड़ा घटकर 94.7 लाख रह गया। इसमें 17.8 लाख की गिरावट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन


यानी नए रोजगार की संख्या में कमी आई है। रिपोर्ट के अनुसार आंकड़ों की यह सही तस्वीरें नहीं हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इस तरह के आंकड़ों में नौकरी से बाहर निकलने वाले सदस्यों की संख्या भी शामिल है और नौकरी छोड़ने वाले ज्यादातर व्यक्ति फिर से कहीं काम करने लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसबीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, आलोच्य अवधि में पहली नौकरी पाने वालों की संख्या एक साल पहले से भी कम है। अगर ईपीएफओ के नए सब्सक्राइबर्स में फिर नौकरी पकड़ने वालों की संख्या को घटा दीया जाए, तो वर्ष 2019 में नए पैरोल की संख्या 7.80 लाख ही थी, जो कि एक वर्ष पहले के मुकाबले 28.90 लाख कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed