{"_id":"63b56099fb67546f911364ad","slug":"ed-attaches-assets-worth-rs-10-20-crores-in-connection-with-shiv-sena-uddhav-thackeray-leader-anil-parab","type":"story","status":"publish","title_hn":"ED Action: शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के नेता अनिल परब की 10 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त, ईडी ने की कार्रवाई","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
ED Action: शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के नेता अनिल परब की 10 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त, ईडी ने की कार्रवाई
Wed, 04 Jan 2023 04:52 PM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Wed, 04 Jan 2023 04:52 PM IST
विज्ञापन
ईडी के अधिकारी।
- फोटो : ANI
प्रवर्तन निदेशालय ने शिवसेना (उद्धव ठाकरे) नेता अनिल परब और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में 10.20 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की। ईडी ने पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की ओर से अनिल दत्तात्रेय परब के खिलाफ दायर शिकायत के आधार पर इस मामले में पीएमएलए के तहत जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ईडी के अनुसार, पीएमएलए की जांच से पता चला है कि अनिल परब ने सदानंद कदम के साथ मिलकर नियमों का उल्लंघन किया। दोनों ने स्थानीय एसडीओ कार्यालय से भूमि के उपयोग को कृषि से गैर-कृषि उद्देश्य में बदलने और सीआरजेड मानदंडों का उल्लंघन करते हुए रिसॉर्ट का निर्माण करने की अवैध अनुमति प्राप्त की।
विज्ञापन