{"_id":"648aabdd72b406dfc30621f5","slug":"ed-arrests-two-m3m-promoters-in-money-laundering-case-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"ED: ईडी ने धन शोधन मामले में एम3एम के दो प्रवर्तकों को किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
ED: ईडी ने धन शोधन मामले में एम3एम के दो प्रवर्तकों को किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
Thu, 15 Jun 2023 11:43 AM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Thu, 15 Jun 2023 11:43 AM IST
सार
ED Action: दोनों निदेशकों को एजेंसी ने बुधवार को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत हिरासत में लिया था। धन शोधन के जिस मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया है, वह अप्रैल में विशेष अदालत के पूर्व न्यायाधीश, उनके भतीजे और एम3एम समूह के तीसरे निदेशक रूप कुमार बंसल के खिलाफ हरियाणा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की प्राथमिकी से संबंधित है।
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धन शोधन के मामले में गुरुग्राम स्थित रियल्टी समूह एम3एम के निदेशक बसंत बंसल और पंकज बंसल को गिरफ्तार कर लिया है। ईडी ने दोनों को गुरुवार को पंचकूला स्थित जिला अदालत में पेश किया। जहां से दोनों आरोपियों को पांच दिन के रिमांड पर भेज दिया गया है। एम3एम कंपनी के दोनों निदेशकों को ईडी ने बुधवार को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत हिरासत में लिया था।
विज्ञापन
दोनों भाइयों पर सेल कंपनियों के जरिए 400 करोड़ रुपये जुटाने का आरोप लगा है। अब तक की जांच में सामने आया है कि एम3एम ग्रुप ने आईआरइओ ग्रुप से 400 करोड़ रुपये लिए हैं। एम3एम ग्रुप में ट्रांजेक्शन को डेवलपमेंट पेमेंट दिखाया गया है। ईडी इस मामले में एम3एम ग्रुप की करोड़ों रुपये की संपत्ति अब तक जब्त कर चुकी है। कुछ दिन पहले गुरुग्राम में ईडी ने रियल एस्टेट कंपनी एम3एम के ठिकानों पर छापा मारकर 60 करोड़ की लग्जरी कारें और छह करोड़ की ज्वेलरी जब्त की थी। एम3एम के मालिक बंसल बंधु के साथ हरियाणा के एक रिटायर्ड आईएएस अधिकारी का भी इस ग्रुप में बड़ा शेयर है।
विज्ञापन
ईडी ने आरोप लगाया है कि एम3एम समूह के प्रवर्तकों बसंत बंसल, रूप कुमार बंसल, पंकज बंसल और अन्य प्रमुख लोग तलाशी अभियान के दौरान जांच-पड़ताल से जानबूझकर बचते रहे। ईडी ने कहा कि रियल एस्टेट कंपनियों के परिसरों की तलाशी के दौरान उसे फेरारी, लैम्बॉर्गिनी, लैंड रोवर, रोल्स रॉयल, बेंटले, मर्सिडीज और मेबैक जैसी 17 लग्जरी गाड़ियां भी जब्त की हैं।
विज्ञापन
एम3एम समूह ने किया था करोड़ों का गबन
जांच एजेंसी का कहना है कि एम3एम समूह के माध्यम से करोड़ों रुपये का गबन किया था। एम3एम ने शेल कंपनियों के माध्यम से आईआरईओ समूह से लगभग 400 करोड़ रुपये प्राप्त किए थे, जिसे आईआरईओ के दस्तावेजों में डेवलपमेंट राइट्स के भुगतान के रूप में दिखाया गया था। शुरुआत में एम3एम ग्रुप ने 10 करोड़ के भुगतान पर पांच शेल कंपनियों को जमीन के विकास अधिकार बेचे। उसकी तरफ से यह दावा किया गया कि ये पांच कंपनियां असंबद्ध संस्थाएं हैं लेकिन जांच से पता चला कि ये कंपनियां असल में एम3एम समूह द्वारा संचालित थीं।
आईआरईओ समूह को बेच दिए थे अधिकार
ईडी के अनुसार, बाद में इन कंपनियों ने उसी भूमि के विकास अधिकार लगभग 400 करोड़ रुपये में आईआरईओ समूह को बेच दिए। इसके बाद उस राशि को एम3एम ग्रुप को ट्रांसफर कर दिया गया। सभी शेल कंपनियों का स्वामित्व और संचालन एम3एम ग्रुप द्वारा इसके प्रमोटर्स बसंत बंसल, रूप कुमार बंसल और उनके परिवार के सदस्यों के निर्देशन में किया गया था। इस तरह आईआरईओ और एम3एम ने 400 करोड़ रुपये की हेराफेरी की जो निवेशकों और ग्राहकों के थे।