फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Crisil report due to fall in vegetable prices home cooked vegetarian thali become eight Pc cheaper in year

CRISIL Report: सब्जियों की कीमत घटने से शाकाहारी थाली एक साल में 8% सस्ती, टमाटर का भाव 24 फीसदी गिरा

Wed, 09 Jul 2025 07:31 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 09 Jul 2025 07:31 AM IST
सार

क्रिसिल इंटेलिजेंस की रिपोर्ट के अनुसार, शाकाहारी थाली की कीमत इस साल जून में 27.1 रुपये रही, जो पिछले साल जून में 29.4 रुपये की थी। हालांकि, इस साल मई के 26.2 रुपये की तुलना में यह महंगी हो गई है। 

विज्ञापन
Crisil report due to fall in vegetable prices home cooked vegetarian thali become eight Pc cheaper in year
शाकाहारी थाली - फोटो : अमर उजाला प्रिंट

विस्तार

टमाटर, प्याज और आलू की कीमतों में सबसे अधिक गिरावट आने से घर में बन रही शाकाहारी और मांसाहारी थाली की लागत जून में सालाना आधार पर घट गई है। क्रिसिल इंटेलिजेंस की रिपोर्ट के अनुसार, शाकाहारी थाली 8 फीसदी और मांसाहारी थाली 6 फीसदी सस्ती हुई है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: रिपोर्ट: जून तिमाही में गरीबों की आमदनी में तेजी, उपभोक्ता धारणा एक साल के उच्चतम स्तर पर पहुंची
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार, शाकाहारी थाली की कीमत इस साल जून में 27.1 रुपये रही, जो पिछले साल जून में 29.4 रुपये की थी। हालांकि, इस साल मई के 26.2 रुपये की तुलना में यह महंगी हो गई है। इसी तरह, मांसाहारी थाली इस साल जून में 54.8 रुपये की रही, जो पिछले साल इसी महीने में 58 रुपये की थी। हालांकि, यह भी मई के 52.6 रुपये की तुलना में महंगी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: US: ट्रंप की टैरिफ नीति से दुनियाभर की आर्थिक स्थिरता को खतरा; US मीडिया ने कहा- सियासी लाभ के लिए उठाया कदम

टमाटर का भाव 24% गिरा
टमाटर एक साल में 42 रुपये से 24 फीसदी गिरकर 32 रुपये किलो हो गया है लेकिन मासिक आधार पर 36 फीसदी महंगा है, क्योंकि आवक में आठ फीसदी की भारी कमी आई है। सालाना आधार पर प्याज 27 व आलू 20 फीसदी सस्ता हुआ है। हालांकि, मासिक आधार पर आलू चार फीसदी महंगा हुआ, जबकि प्याज का भाव स्थिर रहा।

  • मांसाहारी थाली की कीमत में 50 फीसदी का योगदान देनेवाले चिकन का भाव भी तीन फीसदी गिरा है। अनुमान है कि ब्रॉयलर की कीमतों में महीने दर महीने 5% की वृद्धि हुई है, जिससे नॉनवेज थाली की लागत में वृद्धि हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed