{"_id":"686dc43378102bc17205f10b","slug":"report-income-of-poor-increased-in-june-quarter-consumer-sentiment-reached-one-year-high-2025-07-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CMIE: जून तिमाही में निचले तबके की कमाई बढ़ी, पर्सनल लोन लेने में भी तेजी; सोने के बदले लिए जाएंगे अधिक कर्ज","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
CMIE: जून तिमाही में निचले तबके की कमाई बढ़ी, पर्सनल लोन लेने में भी तेजी; सोने के बदले लिए जाएंगे अधिक कर्ज
Wed, 09 Jul 2025 06:52 AM IST
शुभम कुमार
अजीत सिंह
अजीत सिंह
Published by: शुभम कुमार
Updated Wed, 09 Jul 2025 06:52 AM IST
सार
सीएमआईई की रिपोर्ट के मुताबिक, जून तिमाही में 1 से 5 लाख सालाना कमाने वालों की आमदनी में सुधार आया है। उपभोक्ता धारणा बढ़ी है, लेकिन मध्यम वर्ग में गैर जरूरी खर्च को लेकर सतर्कता दिखी है। बैंकों के गैर खाद्य कर्ज में भी गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
सीएमआईई रिपोर्ट के अंश
- फोटो : एडॉब स्टॉक / अमर उजाला
विस्तार
आर्थिक स्थितियों में बेहतरी से निचले व मध्यम वर्ग की कमाई में सुधार आ रहा है। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकनॉमी यानी सीएमआईई के मुताबिक, सालाना एक लाख से 5 लाख रुपये कमाने वालों की आय में तेजी से वृद्धि हुई है। हालांकि, पांच से 10 लाख कमाने वालों की आय में कम वृद्धि हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, सालाना एक लाख कमाने वाले ग्राहक धारणा सूचकांक (आईसीएस) जून तिमाही में 5.3 फीसदी बढ़ा है। एक से दो लाख कमाने वाले परिवारों का सूचकांक 2.3 फीसदी बढ़ा है।
मध्य वर्ग यानी दो से पांच लाख कमाने वाले परिवारों के सूचकांक में 1.5 फीसदी व 5 से 10 लाख कमाने वालों के सूचकांक में 0.3 फीसदी तेजी आई है। आय समूहों में उपभोक्ता भावनाएं बेहतर हो रही हैं, लेकिन गैर जरूरी खर्च यानी जो इच्छा से किए जाते हैं उनकी धारणा में कमी आई है। जो लोग 10 लाख भी कमा रहे हैं, उनमें भी यही रुझान देखा गया। मध्यम वर्ग में निराशा में मामूली वृद्धि हुई है।
बैंकों के गैर खाद्य कर्ज में 50% कमी की आशंका
जून तिमाही में बैंकों का गैर खाद्य ऋण 2.6 लाख करोड़ रुपये हो सकता है। यह पिछली तीन जून तिमाहियों के 4.7 से 7 लाख करोड़ रुपये से कम है। हालांकि, सितंबर तिमाही में फिर बढ़कर 4.2 लाख करोड़ से अधिक होगा। अप्रैल-मई में सेवा क्षेत्र का कर्ज 758 अरब रुपये घट गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें:- US: ट्रंप की टैरिफ नीति से दुनियाभर की आर्थिक स्थिरता को खतरा; US मीडिया ने कहा- सियासी लाभ के लिए उठाया कदम
जून में उपभोक्ता धारणा मजबूत होने से उपभोग खर्च में होगी अधिक वृद्धि
जून, 2025 में आईसीएस दो प्रतिशत तक बढ़ा। आईसीएस के रुझान से पता चलता है कि उपभोग खर्च में वृद्धि हो सकती है। परिवार अपनी मौजूदा आर्थिक स्थितियों के बारे में तेजी से आशावादी हो गए हैं। ग्रामीण और शहरी भारत दोनों की धारणाओं में तेजी देखी गई है।

Trending Videos
सीएमआईई की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
स्थितियों को बेहतर मानने वालों की संख्या दो फीसदी बढ़कर 37.6 फीसदी
एक साल पहले की तुलना में वित्तीय रूप से बेहतर महसूस करने वाले परिवारों का अनुपात जून तिमाही में बढ़कर 37.6 प्रतिशत हो गया, जबकि पिछली तीन तिमाहियों में यह औसत 34.5 प्रतिशत रहा था। जो लोग मानते हैं कि वे बदतर स्थिति में हैं, उनका हिस्सा 1.9 प्रतिशत घटकर 9.3 प्रतिशत रह गया।
पर्सनल कर्ज की रफ्तार में तेज वृद्धि, 2,200 अरब होने की उम्मीद
अप्रैल-मई 2025 में पर्सनल लोन वितरण 1,376 अरब रुपये था। जून तिमाही में यह 2,200 अरब और सितंबर तिमाही में 2,300 अरब रुपये से अधिक हो जाएगा। यह पिछली तीन जून तिमाहियों में 1,342 से 1,852 अरब था। रेपो दर में कटौती का लाभ खुदरा ऋणों तक तेजी से पहुंचेगा। इससे पर्सनल लोन की मांग में वृद्धि की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें:- UK: गोल्डमैन सैश ने पूर्व PM ऋषि सुनक को बनाया वरिष्ठ सलाहकार, वैश्विक स्तर पर ग्राहकों को देंगे सलाह
सोने के गहने के बदले लिए जाएंगे ज्यादा कर्ज
पर्सनल लोन की मांग को होम लोन तथा सोने और आभूषणों के बदले कर्ज से मजबूत समर्थन मिलेगा। मई में सोने और आभूषणों के बदले ऋण की मांग बढ़कर रिकॉर्ड 283 अरब हो गई। यह उछाल अप्रैल में सोने की कीमतों में सात प्रतिशत की वृद्धि से हुई। अगली तिमाही में भी मजबूत मांग बने रहने की संभावना है। पर्सनल लोन में सबसे बड़ा हिस्सा होम लोन का है। अप्रैल-मई, 2025 में होम लोन 536 अरब था। जून तिमाही में यह 890 अरब होगा। सितंबर तिमाही में होम लोन 1,000 अरब से अधिक हो सकता है।