{"_id":"6531011b03b12cfeaa039074","slug":"cpc-warns-cadres-against-inappropriate-interference-in-private-businesses-to-bolster-economy-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"China: चीन की कम्युनिस्ट पार्टी ने कैडर को निजी क्षेत्र में गैरजरूरी दखल ना देने की चेतावनी दी, ये है मामला","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
China: चीन की कम्युनिस्ट पार्टी ने कैडर को निजी क्षेत्र में गैरजरूरी दखल ना देने की चेतावनी दी, ये है मामला
Thu, 19 Oct 2023 03:49 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Thu, 19 Oct 2023 03:49 PM IST
सार
China Economy: राष्ट्रपति शी जिनपिंग की अगुवाई वाली कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी) के अधिकारी पिछले कुछ वर्षों में अलीबाबा जैसे देश के मल्टी डॉलर व्यवसायों और जैक मा जैसे कॉर्पोरेट लीडर्स पर लगाम लगाने के लिए एकाधिकार विरोधी अभियान में सक्रियता दिखा रहे थे। अब उन्हें निजी व्यवसायों में गैरजरूरी दखल देने के लिए चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चीन की अर्थव्यवस्था कोविड-19 महामारी के बाद और एकाधिकार विरोधी अभियानों से उबरने के लिए संघर्ष कर रही है। इस बीच सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ने कारोबारी विश्वास को मजबूत करने के प्रयास में अपने कैडर को सूक्ष्म आर्थिक गतिविधियों में 'अनुचित हस्तक्षेप' ना करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
लंबे समय बाद जैक मा की हुई चीन में वापसी
राष्ट्रपति शी जिनपिंग की अगुवाई वाली कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी) के अधिकारी पिछले कुछ वर्षों में अलीबाबा जैसे देश के मल्टी डॉलर व्यवसायों और जैक मा जैसे कॉर्पोरेट लीडर्स पर लगाम लगाने के लिए एकाधिकार विरोधी अभियान में सक्रियता दिखा रहे थे। मा ने 2019 में अचानक अपनी सेवानिवृत्ति की घोषणा की थी और बाद के वर्षों में ज्यादातर विदेश में बिताया।
विज्ञापन
मा इस साल मार्च में संघर्षरत अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने के लिए निजी क्षेत्र के लिए अनुकूल नीतियों के आश्वासन के बाद घर लौट आए, विशेष रूप से प्रधानमंत्री ली कियांग की ओर से उन्हें आश्वासन मिला जिन्हें मा का दोस्त माना जाता है।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि मा की वापसी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के आश्वासन के बाद हुई है, जिनकी देखरेख में सीपीसी ने पिछले दो वर्षों में अलीबाबा सहित शीर्ष व्यापारिक घरानों के खिलाफ बड़े पैमाने पर एकाधिकार विरोधी अभियान चलाया, जिसने निजी व्यवसायों के बीच घबराहट पैदा कर दी।
बीते वर्षों में शीर्ष कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई से व्यापार को हुआ नुकसान
कार्रवाई के अलावा, सुरक्षा एजेंसियों द्वारा कई शीर्ष व्यापारियों को गिरफ्तार किया गया, जिससे निजी व्यवसायों में दहशत फैल गई। बता दें कि लंबे समय तक कड़े कोविड लॉकडाउन के कारण समस्या बढ़ गई थी, जिससे व्यवसायों को भारी नुकसान हुआ था।
बुधवार को सीपीसी सेंट्रल पार्टी स्कूल की एक शिक्षा पत्रिका स्टडी टाइम्स में छपे एक लेख में कैडर को चेतावनी दी गई कि बीजिंग में हवा किस तरफ बह रही है यह समझें और गैरजरूरी दखल ना दें।
सेंट्रल पार्टी स्कूल में अर्थशास्त्र शिक्षण और अनुसंधान विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर काई झिबिंग ने सितंबर में जारी केंद्रीय भ्रष्टाचार रोधी समन्वय समूह कार्य योजना (2023-27) के निर्देशों का हवाला देते हुए लेख में कहा, "सूक्ष्म आर्थिक गतिविधियों में अधिकारियों के अनुचित हस्तक्षेप को रोकना हमेशा चीन की आर्थिक प्रणाली के सुधार में एक महत्वपूर्ण कार्य रहा है।
देश भर में लागू किए गए नियमों और उपायों ने आर्थिक अनिश्चितता बढ़ाई
काई ने कहा कि इस तरह के 'हस्तक्षेप' का मतलब है कि वे अधिकारी 'उच्च गुणवत्ता वाले विकास' की जरूरतों को ध्यान में नहीं रख रहे हैं, जिसका पार्टी की केंद्रीय समिति ने समर्थन किया है। हांगकांग के साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने गुरुवार को खबर दी कि काई ने बिना किसी पर उंगली उठाए कहा कि देश भर में लागू किए गए नियमों और उपायों ने आर्थिक अनिश्चितताओं, बोझ और व्यवसायों के लिए जोखिम को बहुत बढ़ा दिया है।
काई ने महामारी, वैश्विक व्यापार रुझानों में बदलाव और घरेलू विकास फोकस में बदलाव को स्थानीय सरकार के वित्त में "असंतुलन" के लिए दोषी ठहराया और चेतावनी दी कि इसने क्षेत्रीय अधिकारियों को संपत्ति जब्त करने और जुर्माना का आकलन करने में अधिक आक्रामक होने के लिए प्रोत्साहित किया है ये राजस्व बढ़ाने के लिए किसी भी साधन की तलाश में रहते हैं। काई ने कहा, इस तरह के हस्तक्षेप ने संचालन के क्रम को परेशान किया है, कारोबारी माहौल को नुकसान पहुंचाया है और व्यावसायिक संचालन में विश्वास को प्रभावित किया है।
चीन के राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो (एनबीसी) ने बुधवार को आगाह किया कि चीन के लिए बाहरी वातावरण की स्थिति अधिक जटिल और गंभीर होती जा रही है यह भी चेतावनी दी गई कि कि घरेलू मांग अपर्याप्त बनी हुई है। यह चेतावनी तब आई है जब तीसरी तिमाही में चीन की अर्थव्यवस्था सुस्त वैश्विक मांग, अपस्फीति के दबाव और बीमार रियल एस्टेट सेक्टर के कारण धीमी हो गई है।
दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर जुलाई-सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर 4.9 प्रतिशत रही जो 4.5 प्रतिशत के अनुमान से अधिक है। हालांकि यह पिछली तिमाही के 6.3 प्रतिशत से कम है।
तीसरी तिमाही में अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 1.3 प्रतिशत रही जबकि अप्रैल से जून तिमाही में इसमें 0.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। वर्ष के पहले नौ महीनों के लिए, चीन की अर्थव्यवस्था पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 5.2 प्रतिशत बढ़ी, यह दर्शाता है कि बीजिंग 2023 के लिए लगभग पांच प्रतिशत की वृद्धि के लक्ष्य के साथ ट्रैक पर है।