फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Centre to soon notify rules for setting up GST appellate tribunals

GST: अपीलीय न्यायाधिकरणों की स्थापना करेगा केंद्र, जीएसटी परिषद् की मंजूरी के बाद नियुक्त होंगे सदस्य

Mon, 03 Jul 2023 08:17 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 03 Jul 2023 08:17 PM IST
सार

GST: केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर व सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) के सदस्य (जीएसटी) शशांक प्रिय ने कहा कि विभाग करदाताओं का आधार बढ़ाने की दिशा में काम कर रहा है। आंकड़ों के अनुसार वर्तमान में कॉर्पोरेट आयकरदाताओं के आधार का केवल 40 प्रतिशत ही जीएसटी के तहत पंजीकृत हैं।

विज्ञापन
Centre to soon notify rules for setting up GST appellate tribunals
जीएसटी। - फोटो : Istock

विस्तार

केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को कहा कि केंद्र जीएसटी अपीलीय न्यायाधिकरणों की स्थापना के लिए नियमों को जल्द अधिसूचित करेगा और जीएसटी परिषद की मंजूरी के बाद सदस्यों की नियुक्ति करेगा।

विज्ञापन


केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर व सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) के सदस्य (जीएसटी) शशांक प्रिय ने कहा कि विभाग करदाताओं का आधार बढ़ाने की दिशा में काम कर रहा है। आंकड़ों के अनुसार वर्तमान में कॉर्पोरेट आयकरदाताओं के आधार का केवल 40 प्रतिशत ही जीएसटी के तहत पंजीकृत हैं।
विज्ञापन


जीएसटी के तहत 1.39 करोड़ कंपनियां पंजीकृत हैं, जो छह साल पहले एक जुलाई 2017 को जीएसटी लागू होने के समय की तुलना में लगभग दोगुनी है। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) राजस्व में उछाल, जो 2017 में अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था की शुरुआत के बाद 1.25 था, पिछले दो वर्षों में बढ़कर 1.40 हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


औसत मासिक जीएसटी राजस्व 2017-18 में 89,885 करोड़ रुपये से बढ़कर 2022-23 में 1.50 लाख करोड़ रुपये हो गया। 2023-24 में प्रति माह का औसत राजस्व 1.69 लाख करोड़ रुपये है। उन्होंने कहा, 'हम बिग बैंग का रुख नहीं अपना रहे हैं, हम सोच-समझकर काम कर रहे हैं। हम और अधिक व्यापार-अनुकूल कदम उठाने की प्रक्रिया में हैं।" उन्होंने कहा, 'हम परिषद की मंजूरी के बाद नियमों को अधिसूचित करने की प्रक्रिया में हैं। हमें जनशक्ति, संस्थानों को स्थापित करना होगा। हमें उम्मीद है कि यह जल्द ही हो जाएगा। प्रिय ने फिक्की के जीएसटी सम्मेलन को संबोधित करते हुए ये बातें कही।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed