फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   CCI orders probe against Google on Winzo’s complaint google news updates

CCI: विंजो की शिकायत पर गूगल के खिलाफ होगी जांच, सीसीआई का आदेश

Thu, 28 Nov 2024 06:53 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 28 Nov 2024 06:53 PM IST
सार

प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने गूगल के खिलाफ जांच का आदेश दिया है। यह आदेश प्ले स्टोर पर असली पैसे वाले गेम की लिस्टिंग के संबंध में कथित अनुचित व्यापार के लिए दिया गया है। यह कार्रवाई विंजो की शिकायत पर की गई है। अपडेट की जा रही है।

विज्ञापन
CCI orders probe against Google on Winzo’s complaint google news updates
Google - फोटो : FREEPIK

विस्तार

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने गूगल के खिलाफ जांच का आदेश दिया है। यह आदेश प्ले स्टोर पर असली पैसे वाले गेम की लिस्टिंग के संबंध में कथित अनुचित व्यापार के लिए दिया गया है। यह कार्रवाई विंजो की शिकायत पर की गई है।

विज्ञापन


सीआईआई ने अपने आदेश में कहा कि आयोग ने महा निदेशक को इस मामले की जांच करने का आदेश दिया है और जांच को साठ दिनों के भीतर पूरा करके रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है। यह जांच विंजो गेम्स नाम की एक कंपनी की शिकायत के बाद शुरू हुई है, जिसमें आरोप लगाया गया था कि गूगल अपनी स्थिति का दुरुपयोग कर रहा है और कुछ विशेष गेमिंग श्रेणियों में अनुचित रूप से प्राथमिकता दे रहा है, जिससे सही प्रतिस्पर्धा नहीं हो रही है। 
विज्ञापन


आदेश में कहा गया है कि डेली फेंटेसी स्पोर्ट्स (डीएफएस) और रम्मी जैसे गैमिंग ऐप्स को गूगल प्ले स्टोर पर खास तरीके से शामिल किया जा रहा है। इससे उन्हें अन्य गेमिंग ऐप्स के मुकाबले अतिरिक्त फायदा मिलता है, क्योंकि गूगल के प्ले स्टोर के जरिए ये ऐप्स सीधे यूजर्स तक पहुंच सकते हैं। इससे इन ऐप्स को ज्यादा व्यूज और यूजर्स मिलते हैं, जबकि अन्य रियल मनी गेमिंग ऐप्स (आरएमजी) को ये फायदा नहीं मिलता, जिससे उन ऐप्स को नुकसान हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा, सीसीआई ने गूगल द्वारा साइडलोडिंग (अन्य तरीकों से ऐप डाउनलोड करने के दौरान) पर दिए गए चेतावनी संदेशों पर भी चिंता जताई है। विंजो ने आरोप लगाया कि ये चेतावनियां उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाती हैं और यह यूजर्स को उनकी ऐप तक पहुंचने से हतोत्साहित करती हैं। विंजो ने यह भी कहा कि साइडलोडिंग और भुगतान पर दी गई चेतावनियां केवल यूजर्स की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सामान्य उपाय हैं। 


सीसीआई ने पाया कि गूगल का पायलट कार्यक्रम और विज्ञापन नीतियां पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हैं और उनमें कोई सुसंगतता नहीं है। इसका असर यह हो रहा है कि जिन ऐप्स को चुना गया है, उन्हें लंबे समय तक फायदा मिल रहा है, जो अन्य ऐप्स को नहीं मिलता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed