फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   CBI arrests CGST official for Rs 15 lakh bribe demand

CBI: 15 लाख रुपये घूस मांगने के आरोप में सीजीएसटी अधिकारी गिरफ्तार, सीबीआई ने मुंबई में की कार्रवाई

Fri, 18 Aug 2023 07:04 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 18 Aug 2023 07:04 PM IST
सार

CBI Action: केंद्रीय वस्तु और सेवा कर (सीजीएसटी) अधीक्षक हेमंत कुमार ने चीन के ग्वांगझू स्थित वेलफुल इंटर-ट्रेड प्राइवेट लिमिटेड से संबंधित मुद्दों को निपटाने के लिए एक कर सलाहकार से 30 लाख रुपये की मांग की थी। सीबीआई ने बताया कि कंपनी ने रिश्वत देने से इनकार कर दिया था और बिचौलिये से इस मुद्दे की जानकारी केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को देने को कहा था जिसने आरोपों का सत्यापन किया।

विज्ञापन
CBI arrests CGST official for Rs 15 lakh bribe demand
CBI - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने चीन की एक कंपनी से जुड़े कर मुद्दों को निपटाने के लिए कथित तौर पर 15 लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में सीजीएसटी के एक अधिकारी को मुंबई में गिरफ्तार किया है। एजेंसी के अनुसार, केंद्रीय वस्तु और सेवा कर (सीजीएसटी) अधीक्षक हेमंत कुमार ने चीन के ग्वांगझू स्थित वेलफुल इंटर-ट्रेड प्राइवेट लिमिटेड से संबंधित मुद्दों को निपटाने के लिए एक कर सलाहकार से 30 लाख रुपये की मांग की थी। सीबीआई ने बताया कि कंपनी ने रिश्वत देने से इनकार कर दिया था और बिचौलिये से इस मुद्दे की जानकारी केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को देने को कहा था जिसने आरोपों का सत्यापन किया। इस दौरान कर सलाहकार को कुमार के साथ बातचीत करने को कहा गया। उन्होंने बताया कि मुंबई के वडाला रेलवे स्टेशन पर एक बैठक हुई जहां कुमार ने कथित तौर पर मांग को घटाकर 15 लाख रुपये कर दिया। 

विज्ञापन

पुणे में फर्जी तरीके से खाता खोलकर 42 करोड़ रुपये का किया लेनदेन

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 42 वर्षीय एक व्यक्ति के निजी ब्योरे का दुरुपयोग कर दो कंपनियां बनाने और उनके जरिए करीब 42 करोड़ रुपये का लेन-देन करने का मामला सामने आया है। उन्होंने बताया कि यह अपराध तब सामने आया जब एक निजी कंपनी में स्टोरकीपर के तौर पर काम करने वाले उल्हासनगर निवासी को आयकर विभाग का नोटिस मिला जिसमें उसे 46 लाख रुपये से अधिक का कर चुकाने को कहा गया। मामूली वेतन पाने वाले व्यक्ति को 22 मई को आयकर विभाग का नोटिस मिला जिसमें उसे कुछ कर का भुगतान करने के लिए कहा गया था। इसके बाद उन्हें 46.23 लाख रुपये की सामूहिक कर मांग के साथ और नोटिस भेजे गए। व्यक्ति ने आयकर विभाग से पूछताछ की और पाया कि उसके पैन, आधार और अन्य व्यक्तिगत विवरणों का उपयोग करके उल्हासनगर के एक सहकारी बैंक में दो चालू खाते खोले गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed