फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Cabinet clears proposal to name Ayodhya airport after Maharishi Valmik

Central Cabinet: अयोध्या हवाई अड्डे का नाम महर्षि वाल्मीकि के नाम पर रखने के प्रस्ताव को मंजूरी, ये है कारण

Fri, 05 Jan 2024 02:41 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 05 Jan 2024 02:41 PM IST
सार

अयोध्या हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय दर्जा देने का फैसला अयोध्या की आर्थिक क्षमता बढ़ाने, वैश्विक तीर्थ स्थल के रूप में इसके महत्व को साकार करने और विदेशी तीर्थयात्रियों व पर्यटकों के लिए दरवाजे खोलने के लिए लिया गया है।

विज्ञापन
Cabinet clears proposal to name Ayodhya airport after Maharishi Valmik
अयोध्या में एयरपोर्ट से जुड़े कुछ खास तथ्य - फोटो : amar ujala graphics

विस्तार

केंद्रीय कैबिनेट ने अयोध्या हवाई अड्डे का नाम महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा रखने के प्रस्ताव को शुक्रवार को मंजूरी दे दी। इसके अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित करने का भी निर्णय लिया गया। पीएम मोदी ने 30 दिसंबर को हवाई अड्डे का उद्घाटन किया था।

विज्ञापन


एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है, "अयोध्या स्थित हवाई अड्डे का नाम 'महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, अयोध्याधाम' महर्षि वाल्मीकि को श्रद्धांजलि देने के लिए है, उन्होंने महाकाव्य रामायण की रचना की थी।"
विज्ञापन

 
विज्ञप्ति के अनुसार अयोध्या हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय दर्जा देने का फैसला अयोध्या की आर्थिक क्षमता बढ़ाने, वैश्विक तीर्थ स्थल के रूप में इसके महत्व को साकार करने और विदेशी तीर्थयात्रियों व पर्यटकों के लिए दरवाजे खोलने के लिए लिया गया है। अपनी गहरी सांस्कृतिक जड़ों के साथ अयोध्या रणनीतिक रूप से एक प्रमुख आर्थिक केंद्र और तीर्थस्थल के रूप में विकसित होगा। विज्ञप्ति में कहा गया है, "अंतरराष्ट्रीय तीर्थयात्रियों और व्यवसायों को आकर्षित करने के लिए हवाई अड्डे की क्षमता शहर के ऐतिहासिक महत्व को देते हुए तय की गई है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी ने कही ये बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अयोध्या हवाईअड्डे का नाम 'महर्षि वाल्मिकी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा, अयोध्याधाम' करने के प्रस्ताव को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी की सराहना की और कहा कि उनकी सरकार भगवान राम की पवित्र नगरी को पूरी दुनिया के साथ जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यह प्रयास महर्षि वाल्मिकी को श्रद्धांजलि है। प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित करने का भी निर्णय लिया गया।

पृथ्वी विज्ञान योजना की सरहाना की

पीएम ने 'पृथ्वी विज्ञान' योजना की मंजूरी पर भी प्रकाश डाला। कहा, यह कार्यक्रम एक व्यापक पहल है जो इसे अनुसंधान को आगे बढ़ाने और पांच साल की अवधि में पृथ्वी विज्ञान से संबंधित पांच अलग-अलग उप-योजनाओं के लिए आवंटित धन का उपयोग करने की सुविधा देगा।

प्रधानमंत्री ने कहा, हमारी प्रतिबद्धता न केवल पृथ्वी प्रणाली की समझ को बढ़ाने की है, बल्कि इस ज्ञान को सामाजिक, पर्यावरणीय और आर्थिक लाभों के लिए व्यावहारिक अनुप्रयोग करने की भी है। यह योजना प्राकृतिक आपदाओं की भविष्यवाणी और प्रबंधन में भारत की क्षमताओं को मजबूत करेगी, जिससे जीवन और संपत्ति की सुरक्षा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed