फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   become a wow snaptraveler and travel for free

पूरी करिए बस एक शर्त और मुफ्त में घूमिए दुनिया की कुछ शानदार जगहें

Tue, 03 May 2016 03:34 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 03 May 2016 03:34 PM IST
विज्ञापन
become a wow snaptraveler and travel for free
मुफ्त में घूमिए शानदार जगहें - फोटो : wow air

क्या आप भी मुफ्त में पूरा यूरोप और उत्तरी अमेरिका घूमना चाहते हैं? अगर हां तो एक कंपनी है जो आपके लिए ऐसा ही ऑफर लेकर आई है। यह कंपनी आपको यूरोप और उत्तरी अमेरिका घूमने का पूरा खर्च, होटल में रहने का खर्च आदि मुहैया करवाएगी।

विज्ञापन


यह कंपनी ऐसे चार लोगों की तलाश मे है जो वाओ स्नैप ट्रेवलर बनें और वाओ एयर स्नैपचैटर्स के लिए अपने अनुभवों को रिकॉर्ड करें। अभी तक इसके लिए बहुत सारे आवेदन आ चुके हैं, जिनमें अधिकतर अमेरिका से हैं। इसके विजेता की घोषणा 17 मई को होगी। (कैसे करें आवेदन)
विज्ञापन


वाओ स्ननैप ट्रेवलर बनने के लिए आपको अपनी दो मिनट की स्नैपचैट स्टोरी वाओ एयर कंपनी को भेजनी होगी। अगर आप चुने जाते हैं तो आप उन चार भाग्यशाली लोगों में से एक होंगे, जो मुफ्त में घूमने का मजा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी इसके लिए ऐसे लोगों की तलाश कर रही है जो क्रिएटिव हो और जिन्हें घूमना-फिरना बहुत पसंद हो, साथ ही वह स्नैपचैट का इस्तेमाल अच्छे से करना जानते हों। अगर आपमें भी है वाओ फैक्टर तो आप भी बन सकते हैं वाओ स्नैप ट्रैवलर।


यह एयरलाइन कंपनी यूरोप और उत्तरी अमेरिका में 28 गंतव्यों के लिए उड़ान भरती है। ये चारों वाओ ट्रैवलर इन सभी गंतव्यों के बीच 3-8 दिनों की यात्रा करेंगे और अपने वाओ अनुभवों को रिकॉर्ड करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed