फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Basic Industries Production increased 3.7 percent due to better performance of coal natural gas and cement sectors

बुनियादी उद्योग: उत्पादन 3.7 फीसदी बढ़ा, कोयला, प्राकृतिक गैस और सीमेंट क्षेत्र के बेहतर प्रदर्शन की वजह से आई तेजी

Tue, 01 Mar 2022 06:20 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली। 
एजेंसी, नई दिल्ली।  Published by: देव कश्यप Updated Tue, 01 Mar 2022 06:20 AM IST
सार

पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में बुनियादी उद्योगों का उत्पादन 8.6 फीसदी घटा था। आंकड़ों के अनुसार, जनवरी में कोयला उत्पादन 8.2 फीसदी बढ़ा है, जबकि प्राकृतिक गैस के उत्पादन में 11.7 फीसदी की तेजी देखने को मिली।

विज्ञापन
Basic Industries Production increased 3.7 percent due to better performance of coal natural gas and cement sectors
कोयला खदान (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देश के आठ बुनियादी उद्योगों का उत्पादन जनवरी, 2022 में 3.7 फीसदी बढ़ गया। एक साल पहले समान अवधि में बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर 1.3 फीसदी रही थी। सोमवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, कोयला, प्राकृतिक गैस और सीमेंट क्षेत्र के बेहतर प्रदर्शन की वजह से बुनियादी उद्योगों का उत्पादन बेहतर रहा है।

विज्ञापन


हालांकि, जनवरी में कच्चे तेल और उर्वरक उत्पादन में गिरावट आई। दिसंबर, 2021 में बुनियादी उद्योगों का उत्पादन 4.1 फीसदी बढ़ा था। चालू वित्त वर्ष के पहले 10 महीनों यानी अप्रैल-जनवरी के दौरान आठ बुनियादी उद्योगों कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और बिजली क्षेत्र की वृद्धि दर 11.6 फीसदी रही है।
विज्ञापन


इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में बुनियादी उद्योगों का उत्पादन 8.6 फीसदी घटा था। आंकड़ों के अनुसार, जनवरी में कोयला उत्पादन 8.2 फीसदी बढ़ा है, जबकि प्राकृतिक गैस के उत्पादन में 11.7 फीसदी की तेजी देखने को मिली। इसके अलावा, तेल की मांग बढ़ने से रिफाइनरी उत्पाद में 3.7 फीसदी व सीमेंट में 13.6 फीसदी तेजी रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed