{"_id":"621d6dd7350559597a2642b2","slug":"basic-industries-production-increased-3-7-percent-due-to-better-performance-of-coal-natural-gas-and-cement-sectors","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुनियादी उद्योग: उत्पादन 3.7 फीसदी बढ़ा, कोयला, प्राकृतिक गैस और सीमेंट क्षेत्र के बेहतर प्रदर्शन की वजह से आई तेजी","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
बुनियादी उद्योग: उत्पादन 3.7 फीसदी बढ़ा, कोयला, प्राकृतिक गैस और सीमेंट क्षेत्र के बेहतर प्रदर्शन की वजह से आई तेजी
Tue, 01 Mar 2022 06:20 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 01 Mar 2022 06:20 AM IST
सार
पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में बुनियादी उद्योगों का उत्पादन 8.6 फीसदी घटा था। आंकड़ों के अनुसार, जनवरी में कोयला उत्पादन 8.2 फीसदी बढ़ा है, जबकि प्राकृतिक गैस के उत्पादन में 11.7 फीसदी की तेजी देखने को मिली।
विज्ञापन
कोयला खदान (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
देश के आठ बुनियादी उद्योगों का उत्पादन जनवरी, 2022 में 3.7 फीसदी बढ़ गया। एक साल पहले समान अवधि में बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर 1.3 फीसदी रही थी। सोमवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, कोयला, प्राकृतिक गैस और सीमेंट क्षेत्र के बेहतर प्रदर्शन की वजह से बुनियादी उद्योगों का उत्पादन बेहतर रहा है।
विज्ञापन
हालांकि, जनवरी में कच्चे तेल और उर्वरक उत्पादन में गिरावट आई। दिसंबर, 2021 में बुनियादी उद्योगों का उत्पादन 4.1 फीसदी बढ़ा था। चालू वित्त वर्ष के पहले 10 महीनों यानी अप्रैल-जनवरी के दौरान आठ बुनियादी उद्योगों कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और बिजली क्षेत्र की वृद्धि दर 11.6 फीसदी रही है।
विज्ञापन
इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में बुनियादी उद्योगों का उत्पादन 8.6 फीसदी घटा था। आंकड़ों के अनुसार, जनवरी में कोयला उत्पादन 8.2 फीसदी बढ़ा है, जबकि प्राकृतिक गैस के उत्पादन में 11.7 फीसदी की तेजी देखने को मिली। इसके अलावा, तेल की मांग बढ़ने से रिफाइनरी उत्पाद में 3.7 फीसदी व सीमेंट में 13.6 फीसदी तेजी रही।
विज्ञापन