फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Bahrain allowed Israel flights to UAE over its airspace

UAE आने-जाने वाली उड़ानों को बहरीन ने दी अपने हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करने की अनुमति

Fri, 04 Sep 2020 04:35 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 04 Sep 2020 04:35 PM IST
विज्ञापन
Bahrain allowed Israel flights to UAE over its airspace
एतिहाद एयरवेज - फोटो : twitter @etihad

बहरीन ने संयुक्त अरब अमीरात से आने और जाने वाली सभी उड़ानों को अपने हवाई क्षेत्र से गुजरने की अनुमति दे दी है। सऊदी अरब की ऐसी ही घोषणा के बाद बहरीन ने यह बयान जारी किया।

विज्ञापन


बहरीन की सरकारी समाचार एजेंसी (बीएनए) ने भी सऊदी अरब की तरह इस्राइल का नाम लिए बिना यह घोषणा की। बयान में राज्य के प्रतिद्वंद्वी, ईरान और कतर का कोई उल्लेख नहीं है, जिनका बहरीन, सऊदी अरब और यूएई अभी बहिष्कार कर रहे हैं।
विज्ञापन


परिवहन एवं दूरसंचार मंत्रालय ने बिना किसी अधिकारी के नाम के एक बयान जारी करते हुए कहा कि संयुक्त अरब अमीरात के नागरिक उड्डयन अधिकारियों के अनुरोध पर यह निर्णय किया गया। इससे पहले मध्य एशिया में शांति की ओर ऐतिहासिक कदम बढ़ाते हुए इजराइल और संयुक्त अरब अमीरात के बीच पहला व्यावसायिक विमान सोमवार को अबु धाबी पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस विमान में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मीर बेन शब्बात नीत उच्च स्तरीय इस्राइली प्रतिनिधिमंडल और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सलाहकार एवं दामाद जेरेड कुश्नर तथा अमेरिकी राष्ट्रपति के सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओब्रायन नीत अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल सवार था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed