फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   ATM Usage become costly From May 1 fee of Rs 19 will be charged for withdrawing money after limit Know more

ATM Charge: एटीएम का बार-बार उपयोग करना पड़ेगा महंगा? तय सीमा के बाद राशि निकालने पर एक मई से 19 रुपये शुल्क

Wed, 26 Mar 2025 12:44 PM IST
अभिषेक दीक्षित बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 26 Mar 2025 12:44 PM IST
सार

अगर महीने में कई बार डेबिट कार्ड के जरिए एटीएम से पैसे निकालते हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। अब तय सीमा से ज्यादा बार एटीएम से डेबिट कार्ड के जरिए पैसे निकालने पर ग्राहकों को अतिरिक्त शुल्क चुकाना पड़ेगा।

विज्ञापन
ATM Usage become costly From May 1 fee of Rs 19 will be charged for withdrawing money after limit Know more
ATM - फोटो : Adobe Stock
loader

विस्तार

एटीएम से रकम निकालना एक मई से महंगा हो जाएगा। ग्राहकों को मुफ्त निकासी सीमा के बाद हर लेनदेन के लिए दो रुपये अतिरिक्त देने होंगे। यानी हर निकासी पर 17 रुपये की जगह 19 रुपये शुल्क लगेगा। इससे एटीएम का बार-बार इस्तेमाल करने वाले ग्राहक प्रभावित होंगे।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- पीएफ धारक यूपीआई-एटीएम से एक लाख रुपये तक निकाल सकेंगे; दावा प्रक्रिया का समय भी घटकर तीन दिन रह जाएगा
विज्ञापन


भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)  की मंगलवार को जारी अधिसूचना के मुताबिक, अलग-अलग बैंकों के एटीएम से मुफ्त नकदी निकासी की  सीमा तय है। मेट्रो शहरों में ग्राहक एक महीने में अपने बैंक के एटीएम से पांच बार और दूसरे बैंक के एटीएम से तीन बार बिना शुल्क राशि निकाल सकते हैं। इसके बाद अतिरिक्त शुल्क देय होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एटीएम इंटरचेंज शुल्क
ऐसा शुल्क, जो एक बैंक दूसरे बैंक को एटीएम सेवा के लिए देता है। यह शुल्क हर लेनदेन पर तय राशि होती है। इसे अक्सर ग्राहकों की बैंकिंग लागत के रूप में जोड़ा जाता है।

यह भी पढ़ें- घरेलू शेयर बाजार में हरियाली बरकरार, सकरात्मक रुख के साथ खुले सेंसेक्स-निफ्टी

बैलेंस देखने के लिए देने होंगे सात रुपये  
एक मई से बैलेंस जांच जैसे गैर-वित्तीय कार्य के लिए शुल्क भी एक रुपये बढ़ जाएगा। एटीएम पर खाते का बैलेंस चेक करने के लिए हर बार 7 रुपये शुल्क लगेगा, जो अभी 6 रुपये है।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed