फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   PF holders will be able to withdraw up to Rs 1 lakh from UPI ATM; Claim time will also be reduced to 3 days

PF ATM: पीएफ धारक यूपीआई-एटीएम से एक लाख रुपये तक निकाल सकेंगे; दावा प्रक्रिया का समय भी घटकर तीन दिन रह जाएगा

Wed, 26 Mar 2025 08:47 AM IST
अभिषेक दीक्षित बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 26 Mar 2025 08:47 AM IST
सार

PF From ATM: केंद्रीय कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ग्राहकों को यूपीआई और एटीएम के जरिए पीएफ का पैसा निकालने की सुविधा देने जा रहा है। इसके लिए जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मई के अंत या जून से इस सुविधा की शुरुआत हो सकती है। आइए इस बारे में और जानें...

विज्ञापन
PF holders will be able to withdraw up to Rs 1 lakh from UPI ATM; Claim time will also be reduced to 3 days
PF - फोटो : AdobeStock
loader

विस्तार

पीएफ धारक जून से एटीएम और यूपीआई के जरिये एक लाख रुपये की निकासी कर सकेंगे। इसको लेकर लगभग तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। श्रम और रोजगार मंत्रालय ने नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) की सिफारिश को मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन


श्रम और रोजगार मंत्रालय की सचिव सुमिता डावरा ने कहा, पीएफ धारक सीधे यूपीआई पर अपने पीएफ खाते की शेष राशि देख पाएंगे। पात्र होने की स्थिति में तुरंत एक लाख रुपये तक निकाल पाएंगे और स्थानांतरण के लिए अपना पसंदीदा बैंक खाता चुन पाएंगे। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के सदस्य अब मौजूदा बीमारी प्रावधानों के अलावा आवास, शिक्षा और विवाह के लिए भी पैसा निकाल सकते हैं। डावरा ने कहा, दावा प्रक्रिया का समय भी अब घटकर तीन दिन रह गया है। 95 फीसदी दावे स्वचालित हैं। इस प्रक्रिया को और सरल बनाने की योजना है।
विज्ञापन


पेंशनभोगियों को भी लाभ
हाल के सुधारों से पेंशनभोगियों को भी काफी सुविधाएं हुई हैं। दिसंबर से अब तक 78 लाख पेंशनभोगियों को किसी भी बैंक शाखा से राशि निकालने में सफलता हासिल हुई है। इस समय कुल 7.5 करोड़ पीएफ धारक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पढ़ें- मई के अंत से कर्मचारी यूपीआई-एटीएम के जरिए निकाल सकेंगे अपने पीएफ का पैसा, श्रम सचिव ने किया दावा


सामाजिक सुरक्षा कवरेज बढ़कर 48 फीसदी के पार
अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन के मुताबिक, भारत का सामाजिक सुरक्षा कवरेज 2021 में 24.4 फीसदी से बढ़कर 2024 में 48.8 फीसदी हो गया। इस वृद्धि में मौजूदा केन्द्रीय सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को शामिल किया गया है जिन पर पहले विचार नहीं किया गया था। भारत की 65 फीसदी आबादी (92 करोड़ लोग) कम से कम एक सामाजिक सुरक्षा लाभ के अंतर्गत आती है, जिसमें से 48.8 फीसदी को नकद लाभ मिल रहा है।

'ग्राहक एक परिवर्तनकारी बदलाव का अनुभव करेंगे'
समाचार एजेंसह एएनआई के साथ विशेष बातचीत में श्रम और रोजगार मंत्रालय की सचिव सुमिता डावरा बताया कि पीएफ सदस्य जल्द ही यूपीआई और एटीएम के माध्यम से अपना पैसा निकाल सकेंगे। यह सुविधा संभवत: इस साल मई या जून के अंत तक लागू की जा सकती है। डावरा ने कहा इस सुविधा की शुरुआत होने से ग्राहक एक परिवर्तनकारी बदलाव का अनुभव करेंगे। वे अब मौजूदा बीमारी प्रावधानों के अलावा आवास, शिक्षा और विवाह के लिए भी धनराशि निकाल सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed