फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aryan Khan arrest in drug case Byju's paused its association with Bollywood actor ShahRukh Khan

Aryan Khan Drug Case: शाहरुख खान को झटका, Byju's ने लगाई विज्ञापनों पर रोक, इतना होगा नुकसान

Sat, 09 Oct 2021 12:38 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Sat, 09 Oct 2021 12:38 PM IST
सार

ड्रग मामले में फंसे आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को बड़ा झटका लगा है। Byju's ने शाहरुख खान के सभी विज्ञापनों को रोक दिया है।

विज्ञापन
Aryan Khan arrest in drug case Byju's paused its association with Bollywood actor ShahRukh Khan
Aryan Khan Shahrukh Khan - फोटो : social media

विस्तार

क्रूज शिप पर ड्रग्स पार्टी करने के आरोप में फंसे आर्यन खान के पिता शाहरुख खान को बड़ा झटका लगा है। बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान देश की सबसे मूल्यवान शिक्षा-प्रौद्योगिकी कंपनी बायजूस (Byju's) के ब्रांड एंबेसडर हैं। अब उनके बेटे आर्यन खान के न्यायिक हिरासत में जाने के बाद बायजूस ने शाहरुख खान के सभी विज्ञापनों को रोक दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अग्रिम बुकिंग के बावजूद बायजूस ने उनके सभी विज्ञापनों को बंद कर दिया है।

विज्ञापन


और किन कंपनियों के साथ है किंग खान की डील?
बायजूस किंग खान की सबसे बड़े स्पॉन्सरशिप डील्स में से एक था। इसके अवाला वे हुंडई, एलजी, दुबई टूरिज्म और रिलायंस जियो जैसी कई कंपनियों के लिए भी चेहरा हैं। 
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन


शाहरुख खान को कितने पैसे देती है बायजूस?
रिपोर्ट्स के अनुसार, बायजू ब्रांड को एंडोर्स करने के लिए शाहरुख खान को सालाना तीन से चार करोड़ रुपये का भुगतान करती है। अभिनेता 2017 से इस कंपनी के ब्रांड एंबेसडर हैं।

सोशल मीडिया पर हो रही थी चर्चा
लोग बायजूस पर सवाल उठाने लगे थे। वे पूछने लगे कि शाहरुख को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाकर कंपनी क्या संदेश देना चाहती है। लोगों ने पूछा कि क्या शाहरुख अपने बेटे को यही सिखा रहे हैं? एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि, 'रेव पार्टी कैसे करें? बायजूस की ऑनलाइन क्लास में जुड़ा नया सिलेबस।' 

कितनी है बायजूस की वैल्युएशन?
इसी सप्ताह बायजूस ने 30 करोड़ डॉलर की बड़ी फंडिंग जुटाई थी। इसके बाद कंपनी की वैल्युएशन 18 अरब डॉलर यानी करीब 1,342.10 अरब रुपये हो गई है। जबकि साल की शुरुआत में पिछले फंडिंग राउंड के बाद बायजूस की वैल्यू 16.5 अरब डॉलर थी। 


काफी परेशान हैं शाहरुख खान और गौरी खान
अपने बेटे को इस हालत में देख बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और पत्नी गौरी खान काफी परेशान हैं। दोनों अपने बेटे को जमानत दिलाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। लेकिन, लाख कोशिश के बाद भी आर्यन को बेल नहीं मिल सकी। 

3-5 दिनों के लिए क्वारंटाइन सेल में रहेगा आर्यन खान 
आर्यन खान और अन्य आरोपियों को आर्थर जेल में 3-5 दिनों के लिए क्वारंटाइन सेल में रखा जाएगा। हालांकि, इनकी कोरोना जांच में रिपोर्ट निगेटिव आई है। लेकिन जब भी कोई नया आरोपी इस जेल में आता है तो उसे कुछ दिनों तक इस क्वारंटीन सेल में रखा जाता है। कोर्ट में सुनवाई के दौरान ही मेडिकल जांच के बाद आरोपियों को आर्थर जेल लाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed