{"_id":"63bc04ab66e6803b994fee77","slug":"amul-gcmmf-md-rs-sodhi-step-down-from-managing-director-post-coo-jayen-mehta-take-charge","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amul News: अमूल के एमडी पद से आरएस सोढ़ी का इस्तीफा, सीओओ जयेन मेहता को मिली जिम्मेदारी","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Amul News: अमूल के एमडी पद से आरएस सोढ़ी का इस्तीफा, सीओओ जयेन मेहता को मिली जिम्मेदारी
Tue, 10 Jan 2023 12:12 PM IST
नितिन गौतम
अहमदाबाद, अमर उजाला न्यूज डेस्क
अहमदाबाद, अमर उजाला न्यूज डेस्क
Published by: नितिन गौतम
Updated Tue, 10 Jan 2023 12:12 PM IST
सार
Amul MD News: अमूल के एमडी आरएस सोढ़ी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी के सीओओ जयेन मेहता फिलहाल उनकी जगह लेंगे।
विज्ञापन
RS Sodhi
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड (GCMMF) के एमडी आरएस सोढ़ी (RS Sodhi) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जीसीएमएमएफ के सीओओ जयेन मेहता (Jayen Mehta), आरएस सोढ़ी की जगह लेंगे। बता दें कि जीसीएमएमएफ को आमतौर पर लोग इसके ब्रांड अमूल (Amul) के नाम से जानते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जयेन मेहता को अभी यह जिम्मेदारी अस्थायी तौर पर दी गई है।
विज्ञापन
आरएस सोढ़ी साल 1982 से कंपनी के साथ जुड़े हुए थे। उन्होंने कंपनी में बतौर सीनियर सेल्स मैनेजर अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह साल 2000 से 2004 तक कंपनी के जनरल मैनेजर (मार्केटिंग) के पद पर भी रहे। जून 2010 से उन्हें अमूल का एमडी बनाया गया। जिसके बाद पिछले 13 सालों से वह बतौर एमडी कंपनी की कमान संभाले हुए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सोढ़ी को एमडी पद से हटाने का फैसला गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन की बोर्ड बैठक में लिया गया। सोढ़ी को साल 2017 में 5 साल का सेवा विस्तार दिया गया था।
विज्ञापन
वहीं जिन जयेन मेहता को एमडी पद की अस्थायी जिम्मेदारी दी गई है, वह बीते 31 सालों से अमूल के साथ जुड़े हुए हैं। जयेन मेहता ने कंपनी के ब्रांड मैनेजर, ग्रुप प्रोडक्ट मैनेजर और जनरल मैनेजर के तौर पर काम कर चुके हैं और फिलहाल कंपनी में चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर के पद पर काबिज हैं।
विज्ञापन
कंपनी की बात करें तो अमूल देश के डेयरी उद्योग की दिग्गज कंपनी है। वित्तीय वर्ष 2021-22 में कंपनी का सालाना टर्नओवर 61 हजार करोड़ रुपए रहा था। अमूल फूड और एफएमसीजी सेक्टर में देश की सबसे बड़ी कंपनी है। साथ ही पूरी दुनिया में आठवां सबसे बड़ा डेयरी संगठन है। यह कॉओपरेटिव संस्थान हर दिन करीब 150 लाख लीटर से ज्यादा दूध बेचता है। इसमें से 40 लाख लीटर दूध की खपत दिल्ली एनसीआर में ही होती है।